फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   huge crowd of devotees gathered in Gola Gokarnath on Second monday of sawan

Sawan 2023: पौराणिक शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, महादेव के जयकारों से गूंजी 'छोटी काशी'

Mon, 17 Jul 2023 05:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Jul 2023 05:01 PM IST
सार

भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए रविवार शाम से ही शिवभक्त गोला गोकर्णनाथ पहुंचने लगे। सड़कों पर कांवड़ियों का रेला दिखाई दिया। रात दो बजे पौराणिक शिव मंदिर के पट खुलते ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। 

विज्ञापन
huge crowd of devotees gathered in Gola Gokarnath on Second monday of sawan
मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के दूसरे सोमवार को छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार तड़के तरीब तीन बजे ही गोला के पौराणिक शिव मंदिर के कपाट खोल दिए गए। मंदिर के कपाट खुलते ही गोकर्णनाथ तीर्थ बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो गया। इसके साथ ही भगवान शिव के जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। 

विज्ञापन


भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए रविवार शाम से ही शिवभक्त गोला गोकर्णनाथ पहुंचने लगे। सड़कों पर कांवड़ियों का रेला दिखाई दिया। कांवड़ियों ने विभिन्न स्थानों पर डेरा जमा लिया था। पौराणिक शिव मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को कई बैरिकेडिंग पार करनी पड़ीं। गंगाजल लेकर पहुंचे हजारों कांवड़ियों ने महादेव का जलाभिषेक किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सावन में आस्था के अजब रंग: बरेली से निकली बुलडोजर वाली कांवड़ यात्रा, कांवड़ियों में दिखा जबरदस्त जोश
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के भुइफोरवानाथ और जंगलीनाथ  मंदिर के अलावा लिलौटीनाथ मंदिर में शिवभक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, बेलपत्र, फल-फूल और धतूरा अर्पित कर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। ओयल के प्राचीन मेंढक मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही। बग्घून क्षेत्र में गोमती नदी के किनारे स्थित बाबा टेढ़ेनाथ धाम पर हजारों की संख्या में शिवभक्त पहुंचे। 

गोला के बाहर बनाई गई पार्किंग 

गोला गोकर्णनाथ के सभी मार्गों की सीमाओं पर बैरियर बनाए गए हैं। बाहर से आने वाले शिव भक्तों को अपने वाहन शहर सीमा पर ही खड़े करने पड़े। इसके बाद वह पैदल मंदिर तक पहुंचे। इसके अलावा मोहम्मदी रोड व खुटार रोड से आने वाले श्रद्धालुओं ने अपने वाहन नए बाईपास पर खड़े किए। लखीमपुर रोड से आने वाले शिवभक्तों के लिए साजिद नगर में वाहन पार्किंग बनाई गई। दूसरे सोमवार को भी नगर में ई-रिक्शा, चौपहिया वाहनों के चलने पर रोक लगा दी गई। इसके अलावा नगर के सभी सरकारी व प्राइवेट सभी विद्यालय बंद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed