फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sawan ka Somwar Kanwar Yatra with bulldozers from Bareilly

सावन में आस्था के अजब रंग: बरेली से निकली बुलडोजर वाली कांवड़ यात्रा, कांवड़ियों में दिखा जबरदस्त जोश

Mon, 17 Jul 2023 11:59 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Jul 2023 11:59 AM IST
सार

सावन के दूसरे सोमवार पर तड़के से ही बरेली के नाथ मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हो गया। इससे पूर्व रविवार शाम से ही शहर में कांवड़ियों के आने सिलसिला शुरू हो गया। वहीं शाही से कांवड़ियों ने बुलडोजर वाली कांवड़ यात्रा निकाली। 

विज्ञापन
Sawan ka Somwar Kanwar Yatra with bulldozers from Bareilly
बुलडोजर पर सवार कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान भोलेनाथ की आराधना के पवित्र माह सावन में आस्था के अजब-गजब रंग देखने को मिल रहे हैं। डीजे के साथ धूमधाम से शिवभक्त कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। बरेली के शाही क्षेत्र में रविवार को एक अनोखी कांवड़ यात्रा देखने को मिली। इस कांवड़ यात्रा में कांवड़िये बुलडोजर पर सवार होकर कांवड़ लेकर गए। इस कांवड़ यात्रा की इलाके में खूब चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन

बुलडोजर कांवड़ यात्रा कछला के लिए रवाना

शाही के लमकन गांव से रविवार को अनोखे अंदाज में कांवड़ियों की टोली बुलडोजर पर सवार होकर जल लेने के लिए कछला गंगा घाट रवाना हुई। बुलडोजर पर बैठे कांवड़ियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। गांव वालों ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों को विदा किया। कछला गंगाजल लाकर कांवड़िये भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। बुलडोजर कांवड़ क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Train Cancelled: आज बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस समेत 15 ट्रेनें निरस्त, कल से दिल्ली रूट पर मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन

आंवला से भी निकली कांवड़ यात्रा 

आंवला में सावन माह के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए मोहल्ला घेर सिताबराय से रविवार को कांवड़ियों का जत्था कछला के लिए रवाना हुआ। फूलमालाएं पहना कर लोगों ने कांवड़ियों को विदा किया। कछला घाट से जल भरने के बाद ये लोग हृदेश्वरनाथ मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे।



 

शिवालयों में महादेव के जयघोष की गूंज

सावन के दूसरे सोमवार पर तड़के से ही बरेली के नाथ मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हो गया। शिवभक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। रविवार शाम से ही जलाभिषेक के लिए भक्त पूरे जोश के साथ हरिद्वार, रामगंगा और कछला से गंगाजल लेकर नाथनगरी पहुंचने लगे थे। सोमवार को गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। इस दौरान शिवालयों में महादेव के जयघोष गूंज उठे। 

13 जुलाई को वनखंडीनाथ से कछला के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था गंगाजल लेकर रविवार शाम को वापस आ गया। जत्थे के मंदिर पहुंचने पर मंदिर कमेटी के लोगों ने महंत सतीश राठौर, महंत राजेश राठौर सहित सभी सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसी तरह शहर के विभिन्न इलाकों से गए तमाम जत्थे देररात तक शहर पहुंच गए। सुबह से जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed