फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   house demolished with Poklane machine near Gokarnanath Tirtha in Lakhimpur Kheri

शिव मंदिर कॉरिडोर: लखीमपुर खीरी में गोकर्ण तीर्थ के पास पोकलेन मशीन से तोड़ा गया मकान, फफक पड़ा परिवार

Tue, 07 Jan 2025 12:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Jan 2025 12:18 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए ध्वस्तीकरण कार्रवाई की जारी है। प्रशासन की टीम ने सोमवार को गोकर्ण तीर्थ के समीप स्थित मकान को ढहा दिया। 

विज्ञापन
house demolished with Poklane machine near Gokarnanath Tirtha in Lakhimpur Kheri
पोकलेन मशीन से ढहाया गया मकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ के शिव मंदिर कॉरिडोर में प्रशासन की ध्वस्तीकरण कार्रवाई चल रही है। सोमवार को गोकर्ण तीर्थ के पास ध्वस्त कराई गई दुकानों के पीछे घर को भी ढहा दिया गया। दुकान और मकान को गिरता देख परिवार फफक कर रो पड़ा। 

विज्ञापन


रविवार देर शाम गोकर्ण तीर्थ के सामने कृपाशंकर, बिंदु शाह, बबली सिंह, राजेंद्र अग्रवाल और नीलम सिंह की दुकानें प्रशासन ने आनन-फानन ध्वस्त करा दी थीं। हालांकि नीलम सिंह के विरोध करने पर प्रशासन ने निर्माण का कुछ हिस्सा ध्वस्त करने से रोक दिया था। अगले दिन सोमवार की शाम प्रशासन की टीम ने शेष हिस्से सहित नीलम सिंह के घर को भी बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। 
विज्ञापन


दुकान और घर गिरता देख परिवार फफक कर रो पड़ा। ध्वस्त किए गए स्थान पर स्वर्गीय महेंद्र सिंह की पत्नी नीलम सिंह, स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह की पत्नी बबली सिंह, स्वर्गीय विक्रम शाह की पत्नी संतोष कुमारी, स्वर्गीय शिवकुमार की पत्नी बिंदु शाह लाई प्रसाद और विसातखाना की दुकान कर अपने परिवार का भरण पोषण करती थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के सामने रोटी-रोजी का संकट 
रोजी रोटी का जरिया दुकान और बेघर हो जाने से इन परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया है। हालांकि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित परिवारों को पुनर्स्थापित करने का आश्वासन दिया है, लेकिन तत्काल रूप से प्रभावित परिवारों को कहीं भी राहत मिलती नजर नहीं आ रही। 

प्रशासन पर लगाया ये आरोप 
अग्निहोत्री परिवार के सचेंद्र अग्निहोत्री, संजीव अग्निहोत्री, अश्विनी अग्निहोत्री और कमल अग्निहोत्री ने बताया कि गोकर्ण तीर्थ स्थित उनके परिवार का हंसराम मूलचंद अग्निहोत्री धर्मशाला बगैर प्रपत्रों की जांच किए गिरा दिया गया। कमेटी को इसकी कोई सूचना नहीं दी गई। प्रशासन ने खेल कर भूमि को नजूल में घोषित कर दिया है, जबकि उन्होंने एसडीएम, विधायक और डीएम से मिलकर वास्तविक स्थिति से अवगत कराया था। 

सभी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था। धर्मशाला की भूमि को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है। अग्निहोत्री परिवार ने मांग की कि धर्मशाला के बराबर भूमि दी जाए, ताकि पूर्वजों की निशानी फिर से स्थापित की जा सके। साथ ही उचित मुआवजा दिलाया जाए।

एसडीएम गोला विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि नजूल की भूमि की कस्टोडियन सरकार होती है। इसलिए नजूल की भूमि पर कराया गया बैनामा अवैध माना जाएगा या जब तक सरकार ने भूमि को फ्री होल्ड न किया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed