{"_id":"584ed8134f1c1b676f649b29","slug":"honorarium-khulwaan-teachers-in-the-same-bank-accounts","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मानदेय के लिए एक ही बैंक में खुलवाएं शिक्षकों के खातों’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मानदेय के लिए एक ही बैंक में खुलवाएं शिक्षकों के खातों’
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 12 Dec 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
teacher
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तविहीन शिक्षक महासभा की बैठक
वित्तविहीन शिक्षक महासभा की बैठक सोमवार को गुरुनानक विद्यक सभा इंटर कॉलेज में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह चीमा ने की। बैठक में मानदेय के लिए वित्तविहीन कॉलेज के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से अपने शिक्षकों के खाते एक ही बैंक में खुलवाने के लिए कहा गया।
जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह चीमा ने कहा कि मानदेय की पहली सूची में 13 कॉलेज के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को शामिल किया गया है, जल्द ही इनके खातों में मानदेय भेज दिया जाएगा और इसके बाद दूसरी सूची भी जारी कर दी जाएगी। जिला महामंत्री रवींद्र श्रीवास्तव ने कहा कि मानदेय के लिए शिक्षकों के खाते एक ही बैंक में होने चाहिए, इसलिए सभी प्रबंधक और प्रधानाचार्य अपने शिक्षकों के खाते एक ही बैंक में खुलवा दें, जिससे उनके खातों में भी मानदेय भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके। बैठक में हौसला प्रसाद मिश्रा, अनुपम मिश्रा, रामकृष्ण मिश्रा, उत्तम कुमार तिवारी, डॉ.मीनाक्षी तिवारी, करमजीत कौर सहित कई लोग मौजूद रहे।