{"_id":"6a357e69236f8503190c042c","slug":"home-guard-killed-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-177939-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड की गई जान
Fri, 19 Jun 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
होमगार्ड राजकुमार। फाइल फोटो
भीखमपुर। मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर शुक्रवार को ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड राजकुमार (50) पुत्र विद्याराम निवासी नंदलालपुर थाना हैदराबाद को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई है।
गांव नंदलालपुर निवासी होमगार्ड राजकुमार शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बाइक से संकटादेवी चौकी से ड्यूटी करके घर को लौट रहे थे। कस्बे के चौराहे से कुछ पहले ही मोहम्मदी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वे गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने होमगार्ड को एंबुलेंस से गोला सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल भेज दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद