फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Holly was attired specialty shops

होली के पकवानों से सज गईं दुकानें 

Wed, 16 Mar 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो /लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो /लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 16 Mar 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Holly was attired specialty shops
पकवान - फोटो : अमर उजाला
मावा बनने के कारण अभी से शुरू हो गई दूध की किल्लत
विज्ञापन

कपड़े और किराने की दुकानों पर उमड़ रही ग्राहकों की भीड़

होली को महज एक सप्ताह का समय रह गया है। बाजार अभी से होली के रंग में रंगा नजर आने लगा है। होली के मौके पर बनने वाले परंपरागत पकवान अभी घरों में बनने भले ही शुरू न हुए हों लेकिन मिठाइयों की दुकानें इन पकवानों से सज गई हैं। खासकर गुझिया, खस्ता और विभिन्न तरह की नमकीन का बनना तेजी से जारी है। 
होली के लिए घरों में पापड़, चिप्स आदि बहुत पहले से बनना शुरू हो गए थे। होली पर एक दूसरे को उपहार देने के लिए लोगों ने अभी से पकवानों की पैकिंग कराना शुरू कर दी है। होली के मौके पर  रिश्तेदारों विशेषकर बेटियों और बहनों की ससुराल में रंग, गुलाल, पिचकारी के साथ होली के पकवान भेजने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। इसके लिए लोग मिठाई की दुकानों पर आर्डर देकर गुझिया, नमकीन और मिठाइयां तैयार करा रहे हैं। 
विज्ञापन

होली के पहले बाजार में सबसे ज्यादा बिक्री किराने के सामान की हो रही है। इसमें सूजी, मैदा, बेसन, नमकीन बनने में इस्तेमाल होने वाली दालें, सूखे मेवे, घी, रिफाइंड तेल, सरसों का तेल और मसालों की बिक्री हो रही है। इस समय तेजी से मावा बनने के कारण दूध की किल्लत शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग, गुलाल और पिचकारियों की बिक्री अभी बाजार में ठीक से शुरू नहीं हुई है लेकिन कपड़ों की खरीद फरोख्त काफी तेजी से हो रही है। कपड़े सिलवाने के झंझट से बचने के लिए लोग रेडीमेड गारमेंट को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। अवध क्षेत्र में होली के मौके पर नए कपड़े पहनने की परंपरा है। इसलिए होली पर नए कपड़े और जूते चप्पल खरीदने को दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। 

व्यापारियों का कहना है कि बाजार पर होली का रंग धीरे-धीरे चढ़ना शुरू हो गया है लेकिन अभी बहुत तेजी नहीं आई है। कपड़ा और किराना व्यवसाय अपने चरम पर है। दो तीन दिनों में बाजार तेजी पकड़ेगा। इस बार पिछले साल की अपेक्षा होली पर अच्छा व्यवसाय होने की उम्मीद है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed