{"_id":"706240ea2c64aa2bbb1eb76dfe485d1c","slug":"holi-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलिका रखने से मना करने पर भड़के लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलिका रखने से मना करने पर भड़के लोग
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 02 Mar 2015 06:50 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंगारपुर में होलिका दहन स्थल पर कब्जा हटवाने को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एसडीएम सदर राकेश पटेल और सीओ सिटी एमपी सिंह से बताया कि गांव में होलिका दहन स्थल पर कब्जे के कारण अब तक होलिका नहीं रखी गई है। उन्होंने डीएम को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा।
महेवागंज क्षेत्र के सिंगारपुर गांव से आए तमाम ग्रामीणों का कहना था कि पूर्वजों के समय से जिस जगह पर होलिका दहन की परंपरा है, उस जगह पर गांव के ही एक व्यक्ति ने कब्जा करना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक कब्जे के विरोध में तहसील दिवस में 31 जनवरी और दो फरवरी को भी प्रशासन को प्रार्थना-पत्र दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि प्रशासन और पुलिस की लापरवाही की वजह से उल्टे उक्त व्यक्ति गांव वालों को धमकी दे रहा है। नसीरुद्दीन मौजी प्रांगण में पहुंचे इन ग्रामीणों को शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल ने समझाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीणों के कलक्ट्रेट में इकट्ठा होने की सूचना मिलने पर एसडीएम, एएसपी, सीओ सिटी उनके पास पहुंचे और ज्ञापन लेकर उन्हें कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।