{"_id":"6a8f2d34e7c2cb88900dfae4","slug":"history-sheeters-body-found-in-field-murder-suspected-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-183420-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खेत में मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खेत में मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, हत्या की आशंका
Wed, 26 Aug 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
मृतक के घर पर रोते परिजन। स्रोत : वीडियो ग्रैब
निघासन। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के लखनियापुर गांव के बाहर बुधवार सुबह धान के खेत में हिस्ट्रीशीटर कलीम खान (45) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव रास्ते के किनारे खेत में भरे पानी में पड़ा था।
परिजनों ने हत्या कर शव खेत में फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पठाननपुरवा निवासी कलीम खान पुत्र मजलूम का शव ग्रामीणों ने रास्ते किनारे धान के खेत में पड़ा देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कमर से पैर तक का हिस्सा खेत के पानी में और धड़ रास्ते पर पड़ा था। घटनास्थल से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में कलीम की बाइक भी मिली।
सूचना पर पढ़ुआ थानाध्यक्ष मोहित पुंडीर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, मृतक के शरीर पर प्रथम दृष्टया चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। कलीम हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब 19 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
सीओ निघासन शिवम कुमार ने बताया कि तहरीर और पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद