फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hindu Yuva Vahini protest against cow slaughter

गोहत्या के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी का हंगामा

Fri, 18 Mar 2022 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Hindu Yuva Vahini protest against cow slaughter
अवशेष देखते ग्रामीण।
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मामले में की मुकदमा दर्ज करने की मांग
विज्ञापन

ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गैर आबाद भगतापुर गांव के समीप बुधवार की रात एक गाय की गला काटकर हत्या कर दी गई। मौके पर उसका सिर, पैर आदि अंग पड़े मिले। जानकारी होने पर नाराज हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
बृहस्पतिवार की सुबह जब जनकपुर नंबर 18 बाबागंज गांव के लोग खेतों की ओर गए तो गाय का सिर, पैर आदि अंग वहां पड़े मिले। भाजपा के संजय यादव, राम सिंह यादव, श्रीपाल की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश श्रीवास्तव ने मौका मुआयना किया, जहां कई ग्रामीण और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी पहुंच गए और आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जनकपुर निवासी संजय यादव की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही मिले अंगों का बांकेगंज पशु चिकित्सालय के डॉ. अकील अहमद खान द्वारा परीक्षण कराने के बाद मिट्टी में दफना दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed