{"_id":"a0c8bc56244bb0eaf36f48ddb9ce6ce0","slug":"hindu-muslim-conference-bjp-targets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू-मुस्लिम सम्मेलन में निशाने पर रही भाजपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू-मुस्लिम सम्मेलन में निशाने पर रही भाजपा
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 19 Apr 2015 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के हिंदू-मुस्लिम सम्मेलन में भाजपा निशाने पर रही। सम्मेलन के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद और सपा के राष्ट्रीय महासचिव अरशद खान ने कहा कि 1757 से पहले हिंदुस्तान दुनिया का सबसे खुशहाल देश था। 200 साल तक अंग्रेजों ने देश को लूटा और गुलाम बना दिया।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी के 67 साल बाद देश की सत्ता पर काबिज भाजपा ने हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को खत्म कर दिया है। नफरत की आग फैला रही भाजपा का अगला निशाना मुसलमानों से मोहब्बत करने वाली समाजवादी पार्टी पर है, लेकिन हिंदू-मुस्लिम एक होकर उप्र में भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं होने देंगे। सम्मेलन के विशिष्ठ अतिथि राज्यसभा सांसद रविप्रकाश वर्मा ने कहा कि देश में 7200 जातियां हैं। मौजूदा समय में फिरकापरस्त ताकतें किसानों को उनकी जमीन से कानून लादकर बेदखल करना चाहती है।
अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि सपा हमेशा से भाईचारे में विश्वास करती है। पार्टी बिना भेदभाव के हर वर्ग के लिए काम कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक यादव ने कहा कि कई मुस्लिम विरोधी राजनीतिक दल मुस्लिमों को वोट के अधिकार से वंचित करना चाहते हैं। कभी लव जेहाद के नाम पर मुस्लिमों को बदनाम किया जाता है, लेकिन सांप्रदायिक ताकतों से निपटने के लिए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने जनता परिवार को एक कर दिया है। कार्यक्रम केे आयोजक ओमप्रकाश पटेल ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। इस दौरान युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष आरए उस्मानी, आसमा सिद्दीकी, पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी, अंसार महलूद, निसार महलूद, रविंद्र पाल सिंह, फहीम अहमद, विकास पटेल, दिलशाद कादरी, रामपाल वर्मा, उत्तम वर्मा, राशिद पठान, अभय प्रताप सिंह समेत तमाम लोग मौजूद थे।