फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Heavy vehicles will not enter Gola, buses will be available from temporary bus stand

Lakhimpur Kheri News: गोला में प्रवेश नहीं करेंगे भारी वाहन, अस्थायी बस अड्डे से मिलेंगी बसें

Sun, 23 Jul 2023 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will not enter Gola, buses will be available from temporary bus stand
लखीमपुर खीरी। गोला और आसपास के प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू हो गया है। भारी वाहनों का गोला कस्बे में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। शाहजहांपुर, पीलीभीत, मोहम्मदी, अलीगंज व अन्य स्थानों से गोला होकर जाने वाले वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला जाएगा। सोमवार को कस्बे में ई-रिक्शा व अन्य सवारी वाहनों के संचालन पर भी रोक रहेगी।
विज्ञापन

सावन मेला और कांवड़ यात्रा को लेकर लागू की गई यह व्यवस्था सोमवार की रात 11 बजे तक प्रभावी रहेगी। रोडवेज बसों का संचालन भी कस्बे से दूर अस्थायी बस अड्डे से किया जाएगा। सावन में भगवान भाेलेनाथ की आराधना को प्रतिदिन करीब दो हजार श्रद्धालु छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ पहुंचते हैं। सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। तड़के से देर रात तक पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता है।
विज्ञापन

गोला आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुविधा के लिए यातायात पुलिस ने चार जुलाई से 29 अगस्त तक के रूट डायवर्जन का प्लान तैयार किया है। यह डायवर्जन प्रत्येक सप्ताह शनिवार से सोमवार रात 11 बजे तक प्रभावी रहेगा। गोला कस्बे के अलावा सिकंदराबाद, फरधान व अन्य स्थानों पर भी रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है रूट डायवर्जन की व्यवस्था
लखीमपुर से शाहजहांपुर-खुटार की ओर जाने वाले वाहनों को मोहम्मदी बाईपास से जाएंगे। अलीगंज की ओर से गोला आने वाले वाहनों का रूट भी बदला रहेगा। शाहजहांपुर-खुटार की ओर से आने वाले वाहनों को बाईपास से भेजा जाएगा। अलीगंज से गोला की ओर जाने वाले वाहनों को नवीन मंडी एफसीआई गोदाम तिराहे से भूतनाथ रोड होकर लखीमपुर भेजा जाएगा। बरेली, पीलीभीत व बहराइच जाने वाले वाहनों को खुटार से डायवर्जन कर मैलानी, पलिया, ढखेरवा होकर भेजा जाएगा।



राइस मिल में संचालित होगा अस्थायी बस अड्डा

रूट डायवर्जन प्रभावी होने के बाद सोमवार की रात 11 बजे तक गोला डिपो श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोहम्मदी बाईपास चौराहे के राइस मिल से अस्थायी बस अड्डे का संचालन करेगा। दैनिक यात्रियों और श्रद्धालुओं को यहीं से बस मिलेगी। बीते रविवार को अस्थायी बस अड्डे का संचालन दोपहर बाद हो सका था। सावन के तीसरे सोमवार को अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के गोला पहुंचने की संभावना है। आवागमन में किसी तरह की असुविधा न हो, लखीमपुर और गोला डिपो ने इसके विशेष इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed