फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hearing will be held today as well, the then SDM Swati will appear

Lakhimpur Kheri News: आज भी होगी सुनवाई, पेश होंगी तत्कालीन एसडीएम स्वाति

Fri, 17 Jul 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 17 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Hearing will be held today as well, the then SDM Swati will appear
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा कांड में बृहस्पतिवार को जिला जज शिवकुमार सिंह की अदालत में इंस्पेक्टर बालेंदु भूषण सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हाजिर हुए। बुधवार को दर्ज कराए गए उनके बयान पर बचाव पक्ष की जिरह बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। अब अगली गवाही तत्कालीन एसडीएम स्वाति शुक्ला की होनी है। उन्हें सम्मन जारी किया गया है और शुक्रवार को अदालत में पेश होकर बयान दर्ज कराने हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बालेंदु भूषण सिंह ने बुधवार को तीन अक्तूबर, 2021 को तिकुनिया में पुलिस व्यवस्था और तनाव के बीच प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ के संबंध में बयान दर्ज कराए थे, लेकिन बचाव पक्ष की जिरह पूरी नहीं हो सकी थी। बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने उनसे जिरह पूरी कर ली।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर 2021 को तिकुनिया में हुई हिंसा में चार किसानों, एक पत्रकार, दो भाजपा कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर की जान गई थी। मामले में दो मुकदमे दर्ज हुए थे। पहला मुकदमा किसानों की ओर से दर्ज हुआ, जिसमें पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र समेत 13 आरोपी हैं। दूसरे मुकदमे में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में चार किसान आरोपी हैं। दोनों मुकदमों की सुनवाई जिला जज शिवकुमार सिंह की अदालत में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed