फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hearing in district court of Tikunia violence case will be held today, hearing will be done through video conferencing

तिकुनिया हिंसा मामले की जिला अदालत में सुनवाई.... आज होगी पहली पेशी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी सुनवाई

Thu, 20 Jan 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hearing in district court of Tikunia violence case will be held today, hearing will be done through video conferencing
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा में हत्या और जानलेवा हमले के प्रमुख आरोपी आशीष मिश्र मोनू सहित 14 आरोपियों पर सेशन ट्रायल शुरू हो चुका है। जिला जज मुकेश मिश्र की अदालत में आज (बृहस्पतिवार) पहली पेशी होगी। जेल में बंद 13 आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेशी होगी। इसके अलावा सात आरोपियों की जमानत अर्जी पर भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ही सुनवाई होगी।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर को तिकुनिया हिंसा में चार किसानों और एक पत्रकार सहित आठ की मौत हुई थी। जबकि 13 लोग घायल हुए थे। मामले में किसानों की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में जांच के बाद एसआईटी ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे आशीष मिश्र मोनू और अंकित दास सहित कुल 14 आरोपियों के खिलाफ इसी माह सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी। इसके बाद सत्र सुपुर्दगी का आदेश देते हुए सीजेएम चिंताराम ने मामले को जिला जज अदालत को सौंप दिया था। बृहस्पतिवार को जिला जज अदालत में पहली बार सत्र विचारण (सेशन ट्रायल) के रूप में सरकार बनाम आशीष मिश्र मोनू शीर्षक से सत्र परीक्षण केस की सुनवाई की जानी है। जिसे जिला जज अदालत की काज लिस्ट (बृहस्पतिवार की केस लिस्ट) में क्रमांक 13 पर स्थान मिला है। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते बृहस्पतिवार को सिविल कोर्ट के गेट बंद रहेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये केवल अर्जेंट मामलों की सुनवाई और पेशी होगी।
विज्ञापन

सातों आरोपियों की ओर से जमानत अर्जी पर सुनवाई आज
तिकुनिया हिंसा मामले में एक ओर राज्य सरकार की ओर से आशीष मिश्र मोनू सहित सभी 14 आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत बताते हुए पांच हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर रखी है, वहीं क्रॉस केस दर्ज कराने वाले सभासद सुमित जायसवाल, लवकुश राना, शिशुपाल, उल्लास कुमार त्रिवेदी, रिंकू राना, धर्मेंद्र सिंह और आशीष पांडेय की ओर से जमानत अर्जी पेश करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता रामाषीश मिश्र ने जमानत अर्जी के माध्यम से यह मांग की थी कि सुनवाई के दौरान इन सातों आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रॉस केस मामले में आज दाखिल होगी चार्जशीट
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा में भाजपा नेता की ओर से दर्ज कराई गई क्रॉस एफआईआर में एसआईटी आज यानी बृहस्पतिवार को सीजेएम अदालत में चार्जशीट दाखिल कर सकती है।

वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी एसपी यादव ने बताया कि तिकुनिया हिंसा में कानून अपने हाथों में लेकर तीन आरोपियों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। क्रॉस केस अपराध संख्या 220 में भी जांच पूरी हो चुकी है। एक दो दिनों में आरोप पत्र दाखिल होने की उम्मीद है। वहीं सूत्रों ने बताया क्रॉस केस मामले में जेल में बंद कमलजीत और कंवलजीत सहित सभी हत्यारोपियों की ओर से आरोप पत्र तैयार हो चुका है। हालांकि 90 दिनों की समयावधि समाप्त हो रही है। इसलिए इसे बृहस्पतिवार को हर हालत में एसआईटी अदालत में दाखिल करेगी। इसी को लेकर बुधवार की शाम तक आरोप पत्र की फोटो प्रतियां बनाने में एसआईटी की ही एक विंग लगी रही। सूत्रों की माने इस क्रास केस मामले में दाखिल होने वाली चार्जशीट में गवाह के रूप में भाजपा से जुडे़ कुछ कार्यकर्ताओं के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed