फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health services still derailed in MCH wing

एमसीएच विंग में स्वास्थ्य सेवाएं अब भी बेपटरी

Thu, 09 Jun 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Health services still derailed in MCH wing
पीकू वार्ड में धूल फांक रहा अव्यवस्थित पड़ा सामान।
लीड
विज्ञापन

8 एलकेएच 19,20,21
एमसीएच विंग में स्वास्थ्य
सेवाएं अब भी बेपटरी
- तीन-तीन बार बदले गए वार्ड, फिर भी एनआरसी, पीकू और चिल्ड्रन वार्ड बदहाल
- तीमारदार बोले, सिर्फ नाम का है एसी अस्पताल, वार्डों में गुल रहती है बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
ओयल/खीरी। करीब एक माह बीतने को है, लेकिन एमसीएच विंग में स्वास्थ्य सेवाएं अब तक पटरी पर नहीं आ सकी हैं। तीन बार वार्ड बदले जाने के बाद भी पीकू, एनआरसी एवं चिल्ड्रन वार्ड की स्थिति बदहाल है। वहीं तीमारदारों का कहना है कि यह अस्पताल केवल नाम का एसी है, यहां तो बिजली तक गुल रहती है।
जिला अस्पताल शिफ्ट होने के दौरान चिल्ड्रन वार्ड को एमसीएच की तीसरी मंजिल पर बनाया गया। इसके बाद जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मदनलाल ने इसे प्रथम तल पर करने के निर्देश दिए। वहीं सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने निरीक्षण के दौरान चिल्ड्रन वार्ड, पीकू व एनआरसी को दूसरी मंजिल पर ओपीडी रूम के पास शिफ्ट करा दिया। आए दिन वार्ड बदले जाने से अभी तक वह व्यवस्थित नहीं हो सके हैं। इससे बीमारी की हालत में बच्चों को अस्पताल लेकर आने वाले तीमारदार परेशान हो रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल कुपोषण वार्ड यानि एनआरसी का है। इसमें भर्ती कीर्ति, राधा, अंकुल, महिमा, सिद्धार्थ, विष्णू, अश्वनी आदि के तीमारदारों ने बताया कि दूसरी मंजिल पर वार्ड है। सिर्फ नाम का एसी अस्पताल है। वार्ड में एसी लगी तक नहीं है। कई-कई घंटे बिजली गायब रहती है। इससे बच्चे परेशान होते हैं। उधर, पीकू और चिल्ड्रेन वार्ड का हाल एनआरसी से भी गया बदत्तर है। इसी के चलते अभी तक एक भी बच्चे को भर्ती नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमएस को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के लिए कहा जा चुका है। 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। जल्द ही सारी व्यवस्थाएं मुकम्मल हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. शैलेंद्र भटनागर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed