{"_id":"60367ec98ebc3e8c8e61b821","slug":"health-lakhimpur-news-bly43844987","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग इंस्पेक्टर का छापा, लिया नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग इंस्पेक्टर का छापा, लिया नमूना
विज्ञापन
महेवागंज। मंगलवार को कस्बे में दुबग्गा रोड पर एक क्लिनिक में संचालित मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर सुनील रावत ने छापा मारा। इस दौरान मेडिकल संचालक मौके पर कई दवाइयों के बिल नहीं दिखा पाया। टीम ने दवाइयों को के नमूने लिए हैं।
डीआई ने बताया कि मेडिकल स्टोर में नकली दवाइयों के बेचे जाने की शिकायत मिली थी। दुकानदार कुछ दवाइयों के कागजात नहीं दिखा पाया। संदिग्ध दवाइयों के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। इस बीच झोलाछाप क्लिनिक व मेडिकल दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
उधर, बुधवार को जब लखनऊ से किसी मेडिकल जांच टीम के आने की खबर उड़ी, जिस पर झोलाछाप डॉक्टरों ने अचानक अपने शटर गिराने शुरू कर दिए। आनन -फानन में सभी दुकानें बंद कर मौके से भाग निकले। शाम तक शटर डाउन रहे। टीम के न आने पर शाम को झोलाछाप ने अपनी दुकानें फिर खोल लीं। संवाद