फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health

उल्टी दस्त से पीड़ित एक बच्चे की मौत, तीन भर्ती

Sun, 04 Aug 2019 07:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
Health
लखीमपुर खीरी। बारिश और उसके बाद निकल रही धूप से उमस हो रही है, जो बच्चों के लिए बीमारियों का कारण बन रही है। ऐसे में बच्चे उल्टी, दस्त और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। शुक्रवार उल्टी दस्त से पीड़ित एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि बुखार और डायरिया पीड़ित तीन बच्चे औैर भर्ती हुए।
विज्ञापन

ईसानगर निवासी पंकज कुमार उल्टी दस्त शुरू होने पर 11 माह के पुत्र शिवा, नौरंगाबाद निवासी फकीर अहमद एक वर्षीय पुत्र अरमान और बुखार आने पर छाउछ निवासी गोलू पांच वर्षीय पुत्र ओम, निघासन निवासी प्रखर आठ वर्षीय पुत्री सरोजनी को जिला अस्पताल लेकर आए थे, जिनकी हालत गंभीर होने के कारण सभी को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। इलाज के दौरान उल्टी दस्त से पीड़ित शिवा की मौत हो गई। वहीं दो दिन पूर्व बुखार आने पर वार्ड में भर्ती हुए फरधान के पिपरा गांव निवासी जगदीश कुमार के 13 वर्षीय पुत्र प्रियांशु और फूलबेहड निवासी प्रमोद कुमार के 11 वर्षीय पुत्र करन में एईएस (एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम) के लक्षण लगने पर दोनों को आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed