फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health, health department

कुष्ठ रोग से बचाव के लिए आज से शुरू होगा अभियान

Wed, 29 Jan 2020 07:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Health, health department
लखीमपुर खीरी। कुष्ठ रोग एक अभिशाप है। इससे बचाव और उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग गुरुवार यानी आज से 15 दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू कर रहा है, जिसका समापन 13 फरवरी को होगा।
विज्ञापन

जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि कुष्ठ रोग को गांव के लोग कोढ़ कहते हैं। यह मैकोबैक्टीअरम लेप्रेई जीवाणु से होता है। इससे पीड़ित का समाज से बहिष्कार कर हो जाता है, क्योंकि इसे लोग छूत का रोग मानते हैं। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी का कहना है कि इसका इलाज संभव है। इसलिए इसके लक्षण, बचाव और उपचार के लिए गुरुवार से जागरूकता अभियान शुरू हो रहा है, 13 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान आशा, एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को कुष्ठ रोग के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी देंगे। वहीं कुष्ठ रोगी को चिह्नित कर उन्हें चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

तीन प्रकार का होता है कुष्ठ रोग
1. तंत्रिका कुष्ठ रोग- इस कुष्ठ रोग से मानव शरीर के प्रभावित अंगों की संवेदनशीलता समाप्त हो जाती है। यदि प्रभावित हिस्से को काट दिया जाय तो भी रोगी को कुछ पता नहीं चलता है। उसे दर्द महसूस नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. ग्रंथि कुष्ठ रोग- ग्रंथि कुष्ठ रोग से शरीर में विभिन्न रंग के चकत्ते और धब्बे पड़ जाते हैं और शरीर में गांठें उभर आती हैं।
3. मिश्रित कुष्ठ रोग- इसमें रोगी के प्रभावित अंगों की समाप्त संवेदनशीलता के साथ शरीर पर दाग, धब्बे पड़ जाते हैं और प्रभावित क्षेत्र में गांठ पड़ जाती है।
कुष्ठ रोग का कारण
1. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होना।
2. शरीर को पौष्टिक भोजन का ना मिलना।
3. लंबे समय तक दूषित भोजन एवं पेयजल का उपयोग करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed