फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health, crime, district hospital

जिला अस्पताल में सक्रिय दलाल मरीजों से कर रहे धन उगाही

Thu, 05 Mar 2020 07:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
Health, crime, district hospital
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के जनरल सर्जिकल वार्ड में भर्ती एक मरीज से दलाल ने पट्टी करने के नाम पर रुपये मांगे। इस पर तीमारदार और दलाल के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर सीएमएस ने वार्ड इंचार्ज सहित आठ अन्य लोगों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के हर वार्ड में दलाल सक्रिय है। जो भर्ती होने वाले मरीजों से डॉक्टर को दिखाने से लेकर जांच कराने, दवा दिलाने के नाम पर धन उगाही करते हैं। डॉक्टर को दिखाने से लेकर दवा दिलाने, पट्टी एवं जांच कराने के नाम पर 20 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की वसूली की जाती है तो वहीं मरीजों के न देने पर उनसे हाथापाई करने तक आमादा हो जाते हैं। गत दिवस जनरल सर्जिकल वार्ड में एक मरीज की पट्टी करने के लिए रुपये मांगने पर तीमारदार और दलाल के बीच विवाद हो गया। इस दौरान भर्ती मरीजों ने इसकी शिकायत सीएमएस से की। सीएमएस ने वार्ड इंचार्ज एवं स्टॉफ नर्स छंदा पांडे, कायनात, ओटीए राकेश शुक्ला, वार्ड ब्वाय विजय यादव, जितेंद्र कुमार, राजीव कुमार एवं केयर टेकर दिलीप कुमार को नोटिस जारी करके दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मरीज से सुभाष नाम के युवक द्वारा रुपये लेने की शिकायत मिली है। जिस पर वार्ड इंचार्ज सहित अन्य आठ लोगों से स्पष्टीकरण तलब किया है। दो दिन में जवाब न मिलने पर शासन को पत्र लिखा जाएगा। अस्पताल कर्मियों से सुुभाष के दिखने पर उसे पुलिस के हवाले करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. आरसी अग्रवाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed