{"_id":"6089a0ea8ebc3e8d345629fd","slug":"health-corona-lakhimpur-news-bly445230724","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के साथ ही गांवों में भी कोरोना संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के साथ ही गांवों में भी कोरोना संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शहर समेत सदर ब्लॉक क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ सबसे अधिक है तो अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसारने लगा है।
शहर क्षेत्र में संक्रमितों के ज्यादा केस मिलने का सिलसिला जारी है तो ग्रामीण क्षेत्रों कुंभी, पसगवां, बांकेगंज, ईसानगर, बेहजम में भी संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जो शासन-प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन सकते हैं, क्योंकि शहरों में ऑक्सीजन सिलिंडर को लेकर पहले से मारामारी चल रही है। वहीं अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड खाली नहीं हैं।
पंचायत चुनाव के लिए सात और आठ अप्रैल 2021 को प्रत्याशियों के नामांकन होने के बाद चुनाव प्रचार ने जैसे-जैसे तेजी पकड़ी, उसी के साथ कोरोना संक्रमण ने भी तेजी से पैर पसारे। आठ अप्रैल 2021 को 42 संक्रमित मिले थे, जिसके बाद 12 अप्रैल तक संक्रमितों की संख्या 50 के इर्दगिर्द सीमित रही। इस बीच 11 अप्रैल को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित हुए, जिसके बाद गांवों में चुनाव प्रचार ने तेजी पकड़ी। इसका नतीजा भी जल्द ही सामने आया। 13 अप्रैल 2021 से कोरोना संक्रमितों के मिलने का ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ने लगा। चुनाव के लिए शहर से गांवों तक सरकारी मशीनरी से लेकर प्रत्याशी व समर्थक दौड़-भाग में लगे थे, जिससे दिन दूनी रात चौगुनी रफ्तार से लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आते गए। 15 अप्रैल से संक्रमितों की संख्या 200 के पार हुई, 16 अप्रैल को रिकार्ड 515 संक्रमित मिलने से प्रशासन में अफरातफरी मच गई। इसके बाद प्रतिदिन 400 से ज्यादा संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। मतदान के बाद तो ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमितों का ग्राफ बहुत से तेजी से बढ़ रहा है। इसके साथ ही संक्रमण की चपेट में आए व्यक्तियों की मौत होने के मामले भी बढ़े हैं।
विज्ञापन
-
नामांकन के बाद मतदान से पहले तक ब्लॉकवार मिले कोरोना संक्रमित
लखीमपुर खीरी। जनपद में 13 अप्रैल 2021 से कोरोना संक्रमितों के आंकड़े सैकड़ों (105) में तब्दील हुए थे, जिसमें लखीमपुर क्षेत्र में 68 और मोहम्मदी में सात, गोला में 10, मितौली में छह, पलिया में दो केस मिले थे।
इसके बाद लगातार संक्रमितों के आंकड़ों का ग्राफ तेजी से बढ़ता रहा, जिससे 14 अप्रैल को 150 संक्रमित मिले। 15 अप्रैल को 246 संक्रमित मिले, जिसमें लखीमपुुर क्षेत्र में सबसे ज्यादा 138 केस, मोहम्मदी में 10, मितौली में 22, धौरहरा में आठ, गोला में 33, निघासन में पांच, पलिया में एक केस मिला था।
16 अप्रैल को रिकार्डतोड़ 515 संक्रमित मिले, जिसमें लखीमपुर क्षेत्र में 275, निघासन क्षेत्र में छह, धौरहरा क्षेत्र में 11, पलिया क्षेत्र में 19, मितौली क्षेत्र में 26, मोहम्मदी में 23, गोला में 41 संक्रमित मिले थे।
17 अप्रैल को 411 संक्रमित मिले, जिसमें लखीमपुर में 171, पलिया में 11, मितौली में 12, धौरहरा में 10, गोला में 43, निघासन में 11, मोहम्मदी में 10 संक्रमित मिले थे।
इसके बाद 18 अप्रैल को 567 संक्रमित मिले, जिसमें लखीमपुर में 271, गोला में 79, धौरहरा में 20, निघासन में 26, मोहम्मदी में 21, मितौली में 42, पलिया में 15 संक्रमित मिले थे।
-
मतदान के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण ने तेजी से पैर पसारे
लखीमपुर खीरी। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 19 अप्रैल को जिले भर में मतदान हुआ, जिसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण ने तेजी से पैर पसारे। 20 अप्रैल को 350 संक्रमित मिले थे, जिसमें 190 संक्रमित लखीमपुर में और बांकेगंज में 29, पसगवां में 30, मितौली में 15 संक्रमित मिले।
21 अप्रैल को 501 संक्रमित मिले, जिसमें सबसे ज्यादा 350 लखीमपुर और ईसानगर में 22, बांकेगंज में 15, कुंभी में 32, मोहम्मदी में 28 संक्रमित मिले।
22 अप्रैल को 416 संक्रमित मिले, जिसमें लखीमपुर में 231, ईसानगर में 15, बांकेगंज में 17, पसगवां में 27, कुंभी में 72 संक्रमित मिले।
23 अप्रैल को 662 संक्रमित मिले, जिसमें लखीमपुर क्षेत्र में 381, पसगवां में 54, कुंभी में 43, पलिया में 40, मोहम्मदी में 32 संक्रमित मिले।
26 अप्रैल को 523 संक्रमित मिले, जिसमें 273 लखीमपुर में और ईसानगर में 27, कुंभी में 96, मोहम्मदी में 51 संक्रमित मिले।
27 अप्रैल को 693 संक्रमित मिले, जिसमें लखीमपुर में 385, ईसानगर में 50, पसगवां में 49, कुंभी में 42, पसगवां में 49 संक्रमित मिले। संवाद