फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health, alert

कोरोना को लेकर नेपाल बॉर्डर पर सतर्कता

Thu, 05 Mar 2020 07:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Health, alert
गौरीफंटा (लखीमपुर खीरी)। लखनऊ से आए स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ अवधेश यादव ने भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा बार्डर पर कोरोना वायरस को लेकर चेकपोस्ट का जायजा लिया। साथ ही कमियां मिलने पर स्टाफ से नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

कोरेाना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा में टीम तैनात की गई है। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ अवधेश यादव ने मंगलवार को यहां पहुंचकर जायजा लिया। कहा-कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरतें। चेक पोस्ट पर तैनात शिवओम मिश्र ने बताया कि सुबह दस दिन बाद यहां एंबुलेंस आई है। संयुक्त निदेशक को बताया गया कि यहां सिर्फ तीन पर्सनल प्रोटेक्शन किट हैं। इस पर संयुक्त निदेशक का कहना था कि संख्या कम है। बताया गया कि नेपाल सीमा पर कोरोना वायरस को सात चेक पोस्ट बनाए गए हैं इनमें केवल चार पोस्ट खीरी में हैं। एसएसबी के सहयोग से नेपाल से भारत आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की जाती है। निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट अवधेश कुमार गुप्ता के साथ ही अमित शुक्ला, स्वतंत्र कुमार आदि मौजूद रहे। गौरीफंटा निरीक्षण के बाद संयुक्त निदेशक खजुरिया के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed