फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Harsh firing in Kheri during dance party

डांस पार्टी के दौरान खीरी में हर्ष फायरिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Wed, 02 Jun 2021 11:43 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, धौरहरा (लखीमपुरखीरी)
अमर उजाला नेटवर्क, धौरहरा (लखीमपुरखीरी) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Jun 2021 11:43 PM IST
सार

इस संबंध में जब कोतवाल धौरहरा से जानकारी की गई तो बताया कि उनकी जानकारी में मामला नही है

विज्ञापन
Harsh firing in Kheri during dance party
हर्ष फायरिंग... - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में डांस के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जबकि और लोग तमाशबीन होकर डांस देख रहे है। मंगलवार की देर रात सोशल मीडिया पर डांस के दौरान फायरिंग का वीडियो वायरल हो गया, जो धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के चिकनाजती गांव का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुभाष वर्मा नाम के व्यक्ति के घर मे तिलक समारोह का आयोजन था, जहां डांस पार्टी का प्रोग्राम रखा गया था, जिसमें कुछ लोगो के द्वारा डांस के दौरान हर्ष फायरिंग की जा रही हैं। इस संबंध में जब कोतवाल धौरहरा से जानकारी की गई तो बताया कि उनकी जानकारी में मामला नही है। बताया कि वह पुलिस टीम भेजकर मामले को दिखवा रहे है। अगर ऐसा है तो कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


बीते कुछ दिनों में हुईं हर्ष फायरिंग की कई घटनाएं, एक में तो दुल्हन ने थामा रिवॉल्वर-

प्रतापगढ़
शादियों में अक्सर पुरुषों द्वारा हर्ष फायरिंग किए जाने के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा क्षेत्र में एक शादी में खुद दुल्हन ने खुशी में रिवॉल्वर से गोली चलाई। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अशोक तोमर ने मंगलवार को बताया कि जेठवारा थाना क्षेत्र के लक्ष्मण का पुरवा निवासी गिरिजा शंकर पाण्डेय की बेटी रूपा पाण्डेय ने गत 30 मई को अपनी ही शादी में जयमाल के दौरान अपने चाचा रामवास पाण्डेय की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलाई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाराबंकी
पुलिस व प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद वैवाहिक समारोह में हर्ष फायरिंग के मामले थम नहीं रहे है। कुर्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में तिलक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। कुर्सी थाना क्षेत्र में तिलक उत्सव के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर निवासी सुभाष यादव के यहां का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि देशराज यादव के पुत्र सुभाष यादव का सोमवार को तिलक समारोह था। यह वायरल वीडियो 18 सेकेंड का है। वीडियो में एक तिलक समारोह चल रहा है। इस दौरान वहां बैठा एक युवक अपनी बंदूक लोड करता है और आसमानी फायर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed