फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hardoi and for Gurifnta Roadways bus service began

हरदोई और गौरीफंटा के लिए  शुरू हुई रोडवेज बस सेवा

Wed, 31 Aug 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 31 Aug 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hardoi and for Gurifnta Roadways bus service began
बस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सुबह 9.30 बजे गौरीफंटा और दिन में 2.30 बजे हरदोई के लिए मिलेगी बस
 परिवहन निगम ने लखीमपुर से हरदोई और गौरीफंटा के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। इसके लिए कैसरबाग डिपो ने गौरीफंटा के लिए और हरदोई डिपो ने लखीमपुर के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया है। 

लखीमुपर डिपो के एआरएम वीके गोस्वामी ने बताया कि अब तक हरदोई और गौरीफंटा के लिए सीधी बस सेवा नही थी, जिससे गौरीफंटा और हरदोई जाने वाले यात्रियों को दिक्कत होती थीं। इसलिए आलाधिकारियों के निर्देश पर कैसरबाग डिपो की बस संख्या यूपी 33 टी 6453 को गौरीफंटा मार्ग और हरदोई डिपो की बस संख्या यूपी 30 टी 2595 का संचालन लखीमपुर के लिए शुरू किया गया है। एआरएम ने बताया कि गौरीफंटा जाने वाली बस सुबह 7.00 बजे कैसरबाग से चलकर 9.30 बजे लखीमपुर आएगी और यहां से गौरीफंटा के लिए रवाना होगी। वहीं हरदोई से सुबह 7.00 बजे चलकर बस 10.00 बजे लखीमपुर आ जाएगी, इसके बाद यह बस 10.30 बजे से लेकर दिन में लखीमपुर और मैगलगंज के बीच एक चक्कर लगाएगी। दोपहर 2.30 बजे लखीमपुर आने के बाद बस हरदोई के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed