{"_id":"62868462a2667856ea4fd494","slug":"half-the-city-s-power-failure-due-to-transformer-failure-lakhimpur-news-bly485364968","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर में आई खराबी से आधे शहर की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर में आई खराबी से आधे शहर की बिजली गुल
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में आई खराबी से
आधे शहर की बिजली गुल
- 72 घंटे से खराब है छाउछ ट्रांसमिशन का 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर
- 48 घंटे के बाद ही की जा सकी दूसरे ट्रांसफार्मर की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। शहर में 72 घंटे से आधा शहर ब्लैक आउट की स्थिति में है। छाउछ ट्रांसमिशन में 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में अचानक खराबी से ये हालात पैदा हुए है। हालांकि हाय तौबा मचने पर 48 घंटे के दौरान दूसरे ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर दी गई है।
विभागीय सूत्रों ने बताया कि 10 एमवीए की क्षमता का ट्रांसफार्मर था, जो आबादी और लोड के हिसाब से लगाया गया था। नया ट्रांसफार्मर भी उसी क्षमता का है। लापरवाही का आलम यह कि पहले जुगाड़ की प्रक्रिया शुरू हुई। बात न बनने पर और लोगों का उबाल देख दूसरे ट्रांसफार्मर की व्यवस्था में पसीना बहाना पड़ गया।
सात नल पड़े खराब, पानी का टोटा
बिजली न मिल पाने से आधे शहर में पानी के भी लाले पड़ गए हैं। मोटर, पंखा, मोबाइल, कूलर, बल्ब सब शोपीस बने है। पानी की किल्लत सबसे ज्यादा है। राजगढ़ वार्ड सदस्य मनीषा माथुर ने बताया कि वार्ड में सात इंडिया मार्का नल खराब पड़े हैं। बताया अध्यक्ष से कहा जा चुका था। उन्होंने पालिका के एक लिपिक पर लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि शुक्रवार को जनरेटर की व्यवस्था कर संकटा बाजपेई पार्क स्थित ओवरहेड टैंक में पानी की सप्लाई के लिए बड़े जनरेटर की व्यवस्था कर ली गई है।