फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Had 50 bighas of land... Deforestation made him landless

Lakhimpur Kheri News: 50 बीघे थी जमीन... कटान ने बना दिया भूमिहीन

Mon, 23 Sep 2024 03:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Had 50 bighas of land... Deforestation made him landless
माथुरपुर में कराया जा रहा कटानरोधी कार्य   संवाद
धौरहरा/रमियाबेहड़। बाढ़ और घाघरा नदी के कटान ने माथुरपुर सहित कई गांवों के लोगों को बर्बाद कर दिया है। घर तो कटान की भेंट चढ़ ही गए, फसलों समेत खेत भी नदी में समा गए। 50-50 बीघे के काश्तकार अब भूमिहीनों की श्रेणी में आ गए हैं। हर साल होने वाली इस बर्बादी से अब गांव के लोग आजिज आ चुके हैं। उधर, प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल के निरीक्षण के बाद कटानरोधी काम में कुछ तेजी आई है।
विज्ञापन

लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए बनाया गया माथुरपुर-सुजानपुर बांध नदी के बहाव में बहा तो पीड़ितों का धैर्य भी जवाब दे गया। कुछ दिन पहले भ्रमण पर आए प्रभारी मंत्री की गाड़ी घेरकर पीड़ित महिलाओं ने आक्रोश जताया था। साथ ही उनके घरों को बचाने की गुहार भी लगाई थी। बचाव कार्य में हीलाहवाली और जन प्रतिनिधियों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए पक्का बांध बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


एक दशक पूर्व नदी में समा गए थे तीनों गांव
माथुरपुर, कुरतैहा और मोटेबाबा गांव के लोग फिर खतरे में हैं। यह तीनों गांव एक दशक पूर्व घाघरा नदी में समा गए थे। यहां के कटान पीड़ित लोग नदी से कोसों दूर सुरक्षित स्थानों पर जैसे-तैसे अपना आशियाना बनाकर गुजर बसर कर रहे थे, लेकिन वहां भी नदी ने कटान शुरू कर इन लोगों को एक बार फिर अपने निशाने पर ले लिया है। ग्रामीण श्रीराम, प्रेम प्रकाश, प्यारेलाल, रामलखन, सियाराम, रामसागरी, रामदीन, दिनेश आदि अपना मकान तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





कटान के मुहाने पर घर, नदी में समाई जमीन
माथुरपुर गांव की मुक्ता देवी ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि उनका घर कटान की कगार पर है। खेतों में लगी फसल नदी में समा चुकी है। 50 बीघा जमीन की मालिक थीं, अब भूमिहीन हो चुकी हैं। उनकी सरकार से मांग है कि मकान कटने से बचाने को पक्का बांध बनवाया जाए।


बच्चों का पालन-पोषण करें कि घर बनाने को जगह खरीदें
रामरानी ने बताया कि एक घर बनाया था, वो भी कट गया। मेहनत मजदूरी करके तीसरी जगह माथुरपुर में घर बनाया था। अब घाघरा नदी कटान करती हुई तेजी से गांव की तरफ बढ़ रही है। परिवार में बच्चे हैं। उनका पालन पोषण करें या घर बनाने के लिए जगह खरीदें। माथुरपुर की ही कमला देवी का कहना है कि पहले बनाए गए बांध से कोई फायदा नहीं हुआ। खेत कट रहे हैं। नदी तेजी से गांव की तरफ बढ़ रही है। माथुरपुर परियोजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। कलावती ने आरोप लगाया कि कोई राहत सामग्री वितरित नहीं हुई है। जब तक पक्का मजबूत बांध नहीं बनेगा, गांव सुरक्षित नहीं है।

माथुरपुर में कराया जा रहा कटानरोधी कार्य   संवाद

माथुरपुर में कराया जा रहा कटानरोधी कार्य   संवाद

माथुरपुर में कराया जा रहा कटानरोधी कार्य   संवाद

माथुरपुर में कराया जा रहा कटानरोधी कार्य   संवाद

माथुरपुर में कराया जा रहा कटानरोधी कार्य   संवाद

माथुरपुर में कराया जा रहा कटानरोधी कार्य   संवाद

माथुरपुर में कराया जा रहा कटानरोधी कार्य   संवाद

माथुरपुर में कराया जा रहा कटानरोधी कार्य   संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed