फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   gurunank jyanti

पूरी श्रद्धा से मनाई गई गुरुनानक जयंती: गुरुद्वारों में सजे दीवान, चला अटूट लंगर

Tue, 01 Dec 2020 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
gurunank jyanti
गुरुपर्व पर सोमवार को संपूर्णानगर गुरुद्वारा में सजा दीवान। (संबंधित खबर पेज छह पर) - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव सोमवार को पूरी श्रद्धा से मनाया गया। इसको लेकर जिले भर के गुरुद्वारों में दीवान सजे। रागी जत्थे ने सबद कीर्तन किया। इसके बाद दिन भर अटूट लंगर चला। हालांकि इस बार कोरोना महामारी के चलते नगर कीर्तन नहीं निकले।
विज्ञापन

मोहल्ला हाथीपुर स्थित गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुुओं को पहुंचना प्रारंभ हो गया। सिख समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारे की विधिवित साफ सफाई की। इसके बाद संगत ने श्रद्धा के साथ श्रीअखंड साहिब का पाठ किया। रागी जत्था भाई अनूप सिंह, करनैल सिंह, गुरविंदर सिंह, पलिया से आए मनमोहन सिंह एवं स्त्री सेवा दल ने गुरुवाणी कीर्तन किया। दीवान शाम तीन बजे तक चला। स्त्री सेवा समिति के महिलाओं ने गरीबों केे कपड़े दिए। अध्यक्ष कुलवंत सिंह खैरा, इंद्रपाल सिंह राना, कमलजीत सिंह चावला, पाल सिंह, शीतल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में सुबह नौ बजे से हजूरी रागी जत्था कुलदीप सिंह सागर आदि ने साथियों के साथ सबद, कीर्तन कर संगत को निहाल किया। आलीशान सजे दीवान के समक्ष श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर अरदास की। गुरुद्वारे में देर रात तक अटूट लंगर चला और अखंडपाठ में गुरुवाणी प्रवाहित होती रही। गुरुदीप सिंह, ज्ञानी गुरमुख सिंह, प्रीतम सिंह, मंजीत सिंह, सतपाल सिंह, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, अमरीक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमीरनगर। गुरुनानक जयंती पर क्षेत्र के हरीनगर, लालनगंज गुरुद्वारा में अखंड पाठ के समापन पर भजन-कीर्तन लंगर चला। सुभाषनगर, बरेठी, बढैयाखेड़ा, हजरतपुर, गढ़सागर के गुरुद्वारों में भी गुरुनानक जयंती का पर्व मनाया गया।
पलियाकलां। श्री गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा को झालरों से सजाया गया। हजूरी रागी जत्थे ने सबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। गुरुनानक जी के जीवन पर प्रकाश डालकर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। तमाम लोगों ने माथा टेका। ऑल इंडिया सिख फेडरेशन का भी विशेष सहयोग रहा।
संपूर्णानगर। गुरुद्वारे में दीवान सजा। मुख्य ग्रंथी बाबा हरजीत सिंह ने गुरवाणी कर कीर्तन किया। गुरुओं के बलिदान पर प्रकाश डाला गया। सामाजिक दूरी का पालन कर लंगर चला। मंजीत सिंह भाटिया, सतनाम सिंह, जसपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, बंटी, हर्ष जुनेजा, रोशन सिंह आदि मौजूद रहे।
मझगईं। चौखड़ाफार्म में खल्ला गुरुद्वारा व ऊंचे वाले गुरुद्वारे के साथ कस्बे के मजरा तिकोना फार्म व गहरा फार्म के गुरुद्वारों में दीवान सजाया गया। सबद कीर्तन के साथ सारा दिन लंगर चलता रहा। लंगर में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
निघासन। गुरुद्वारे में सुबह से ही सबद कीर्तन शुरू हो गया। चीनी बेलरायां उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह ने बताया कि नौरंगाबाद स्थित गुरुद्वारे में मंगलवार से पाठ का आयोजन किया जाएगा।
तिकुनियां। ऐतिहासिक कौड़ियाला गुरुद्वारा में गुरुपर्व धूम-धाम से मनाया गया। आखंड पाठ का आयोजन हुआ।श्रद्धालुओं ने कौड़ियाला नदी में स्नान किया। जत्थेदार बाबा काला सिंह ने कोरोना महामारी को लेकर बिना मास्क किसी को प्रवेश नहीं करने दिया।

उचौलिया। गुरुद्वारा नानकसर में सामाजिक दूरी के साथ संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मुख माथा टेका। अखंड पाठ और कीर्तन हुआ। कीर्तन में हजूरी रागी सतनाम सिंह आदि ने कीर्तन कर गुरुनानक देव के प्रवचन से संगत को निहाल किया। मुख्य ग्रंथी जसविंदर सिंह, सिमरप्रीत सिंह आदि सेवादार सेवा में रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed