फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gupta Fertilizer sealed, show cause notice issued

गुप्ता फर्टिलाइजर किया सील, कारण बताओ नोटिस जारी

Fri, 17 Jun 2022 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Gupta Fertilizer sealed, show cause notice issued
दुकान का निरीक्षण करते कृषि अधिकारी।
कृषि अधिकारियों को ट्रॉली से उतारी जा रही यूरिया के नहीं मिले बिल
विज्ञापन

गोदाम में मौजूद स्टॉक के भी अभिलेख नहीं दिखाया पाया कारोबारी
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया के कोल्हौरी चौराहा स्थित गुप्ता फर्टिलाइजर पर ट्रॉली से यूरिया उतरते देख कृषि अधिकारियों ने बिल एवं अभिलेख जांच के लिए दुकानदार से मांगे। मौके पर मौजूद प्रेमचंद्र अग्रवाल ने न तो बिल प्रस्तुत किया और न ही कोई अभिलेख निरीक्षण के लिए प्रस्तुत कर सके। वहीं दुकान में उपलब्ध स्टॉक के बिल व अभिलेख भी नहीं दिखा सके। अधिकारियों ने दुकान को सील करते हुए सुपुर्दगी प्रेमचंद्र अग्रवाल को देते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
उप कृषि निदेशक डॉ. योगेश प्रताप सिंह और जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी बृहस्पतिवार को निघासन तहसील क्षेत्र की खाद दुकानों का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान तिकुनिया के कोल्हौरी चौराहा स्थित गुप्ता फर्टिलाइजर पर ट्रॉली से यूरिया उतरते मिली। दोनों अधिकारियों ने इस दुकान का भी निरीक्षण किया तो वहां कई खामियां मिलीं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी ने बताया कि दुकान के स्टॉक में 360 बोरी यूरिया, 66 बोरी जैविक पोटाश, 76 बोरी सिंगल सुपर फास्फेट दानेदार, दो बोरी सुपर फॉस्फेट पाउडर मिली। इसके बिल व अभिलेख मांगे गए तो मौके पर मौजूद दुकानदार प्रेमचंद्र अग्रवाल बिल व अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इस कारण दुकान को सील करते हुए दुकान की सुपुर्दगी सील सहित प्रेमचंद्र अग्रवाल को देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि समय-समय पर इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि खाद की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। निघासन क्षेत्र में छापे की कार्रवाई से खाद विक्रेताओं में हड़कंप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed