{"_id":"2cccee36800a48e68d0d6858da810312","slug":"gst-formats-burning-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" जीएसटी के प्रारूपों को जलाकर विरोध जताया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के प्रारूपों को जलाकर विरोध जताया
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने रविवार को सदर चौराहे पर जीएसटी के प्रारूपों का विरोध करते हुए उसके प्रारूपों को जलाया। साथ ही जीएसटी को एक सूत्रीय करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन ने आशंका जताई कि जीएसटी के लागू होने से महंगाई बढ़ेगी।
व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने कहा कि बड़ी विडंबना है कि व्यापारी समुदाय से संबंधित बिल पास कराने के लिए संसद में नूराकुश्ती हो रही है, लेकिन व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों को अपनी बात रखने और सरलीकरण के सुझाव के लिए अभी तक नहीं बुलाया गया है। जो व्यापारी समाज वैट की पीड़ा झेल रहा है उससे भी सरकार को सुझाव लेना चाहिए। जिससे जीएसटी का प्रारुप बेहतर हो सके।
उन्होंने पेट्रोलियम प्रोडक्ट को इसी परिधि में लेने की बात कही। जिलाध्यक्ष महेश पुरी ने कहा कि इस नई कर प्रणाली के लागू होने से महंगाई बढ़ेगी। जिन देशों में जीएसटी लागू है, उनके अनुभव अच्छे नहीं हैं। व्यापारियों को कर गणना में भी दुश्वारियों का सामना करना पड़ेगा। केंद्र सरकार को चाहिए कि व्यापार संगठन के प्रमुखों को बुलाकर कार्यशाला का आयोजन करे, जिससे व्यापारिक समुदाय को इसकी बारीकियों से अवगत कराया जा सके। जीएसटी के मुद्दे पर व्यापार मंडल सोमवार को गांधी पार्क में धरना देकर प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया है। इस दौरान बैजनाथ जायसवाल, सुशील गुप्ता, राजेश अग्रवाल, कमल बरनवाल, विष्णु अग्रवाल, संदीप गुप्ता, ज्वाला प्रसाद, युवराज तिवारी, कृष्ण कुमार कसेरा, प्रदीप गुप्ता समेत तमाम लोग थे।