फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Groom's brother shot, dies

Lakhimpur Kheri News: दूल्हे के भाई को मारी गोली, मौत

Sat, 22 Feb 2025 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Groom's brother shot, dies
मृतक आशीष वर्मा- स्रोत परिजन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मैरिज लॉन में बृहस्पतिवार देर रात बरात के दौरान हुए विवाद में दूल्हे के भाई को गोली मार दी गई। उसे गंभीर दशा में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में दुल्हन के चचेरे भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

घटना शहर के हरिकरन मैरिज लॉन की है। यहां पर सीतापुर के थाना तंबौर अंतर्गत ग्राम चंदीभानपुर निवासी कृष्णकांत वर्मा के बेटे जितेंद्र वर्मा की बरात आई थी। लड़की पक्ष भी सीतापुर के बिसवां कस्बे का था। देर रात करीब एक बजे जब जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान दूल्हे जितेंद्र वर्मा के छोटे भाई आशीष वर्मा (24) से वधू साधना के चचेरे भाई सुमित और दो अन्य रिश्तेदारों का विवाद होने लगा। इसमें विवाद करने वाले तीनों युवक वहां से आशीष को जान से मार देने की धमकी देते हुए पहले तो चले गए, पर कुछ देर बाद ही वापस आए और तमंचे से आशीष को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली चलते ही बरात में अफरा-तफरी मच गई, चीख-पुकार होने लगी। आनन-फानन गंभीर घायल आशीष को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना के बाद तीनों आरोपी युवक फरार हो गए। इस वारदात के बाद दूल्हा-दुल्हन के फेरे भी नहीं पड़ पाए।

शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि घटना में मृतक आशीष वर्मा के पिता कृष्णकांत ने दुल्हन के चचेरे भाई सुमित के अलावा दो रिश्तेदारों शिवम व अविनाश के खिलाफ नामजद तहरीर दी है, मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आशीष के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed