{"_id":"5e39adaa8ebc3ee612140872","slug":"governor-in-dudhva-palia-lakhimpur-news-bly39459886","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल को भा रहा दुधवा का प्राकृतिक नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल को भा रहा दुधवा का प्राकृतिक नजारा
विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी) में मंगलवार को किशनपुर रेंज में भ्रमण के दौरान चीतल को दुलारतीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व की किशनपुर रेंज में मंगलवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जंगल का प्राकृतिक वातावरण देखा। झादीताल जाकर पक्षियों का दीदार किया। यहां उनको चीतल दिखाई दिए, जिसे उन्होंने दुलारा भी।
मंगलवार को किशनपुर रेंज में एफडी संजय पाठक, डीडी मनोज सोनकर ने उनका स्वागत किया और किशनपुर जंगल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राज्यपाल ने साथ गए लोगों से कहा कि दुधवा नेशनल पार्क का शांत वातावरण काफी अच्छा लगा। करीब तीन घंटे से अधिक समय तक जंगल में घूमने के बाद उन्होंने कुछ देर विश्राम भी किया। उसके बाद उनका काफिला दुधवा नेशनल पार्क पहुंचा। यहां रात्रि विश्राम के बाद बुधवार की सुबह सभी लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
सलूकापुर में बाघ और गैंडों का किया दीदार
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सोमवार को सलूकापुर रेंज में हाथी की सवारी करके तीन गैंडों का दीदार किया। गैंडों को करीब से देखकर प्रसन्नता जाहिर की। यहां उन्होंने बाघ भी देखा। इस पर साथ में मौजूद गाइड और अन्य लोगों से कहा की पास से बाघ देख कर काफी अच्छा लगा और दुधवा आना सफल हो गया।
विज्ञापन
पलिया से निकालने में पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
दुधवा नेशनल पार्क से राज्यपाल का काफिला किशनपुर रेंज के लिए कार से गया था। यहां पर पलिया से उनको निकालने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। उनके आने से पहले ही ट्रैफिक को रोक दिया गया। कड़ी मशक्कत के बाद उनके काफिले को निकाला गया। इसी तरह वापसी में भी रास्तों को बंद कर काफिले को दुधवा तक पहुंचाया गया।