फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gorakhpur-Mailani Express extended to Pilibhit

Lakhimpur Kheri News: गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस का पीलीभीत तक हुआ विस्तार

Wed, 29 Jan 2025 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur-Mailani Express extended to Pilibhit
मैलानी। गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस अब गोरखपुर-मैलानी नहीं, बल्कि गोरखपुर-पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस के नाम से जानी जाएगी। इस ट्रेन का विस्तार पीलीभीत तक कर दिया गया है और दो फरवरी को गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस का रैक यहां से उद्घाटन के लिए पीलीभीत तक खाली भेजा जाएगा। मैलानी से पीलीभीत की समयसारिणी भी जारी हो गई है।
विज्ञापन

रेलवे ने इस आशय का पत्र जारी कर दिया है। पत्र के मुताबिक ट्रेन नंबर 15009/15010 गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार पीलीभीत तक किया जाएगा। दो फरवरी को मैलानी पहुंचने वाली 15009 अप गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस का रैक उद्घाटन के लिए मैलानी से पीलीभीत तक खाली ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

लिहाजा दो फरवरी को ट्रेन नंबर 15010 डाउन पीलीभीत से गोरखपुर के लिए रवाना होगी। पत्र में जारी समय सारिणी के अनुसार 15009 मैलानी से पूर्वाह्न 11:30 बजे प्रस्थान कर पूरनपुर से 12:25 बजे छूटकर 13:25 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 15010 पीलीभीत से शाम 16:05 बजे प्रस्थान कर पूरनपुर से 17:10 बजे छूटकर शाम 18:00 बजे मैलानी पहुंचने के बाद यहां से 18:05 बजे अगले स्टेशन के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------

पीलीभीत का स्टाफ चलाएगा ट्रेन
लखनऊ के लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर अभी इस ट्रेन को मैलानी से लखनऊ के बीच संचालित करते हैं। विस्तार के बाद इस ट्रेन को पीलीभीत का स्टाफ पीलीभीत से लखनऊ के बीच संचालित करेगा। इसे देखते हुए बुधवार से पीलीभीत के लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर को पीलीभीत से लखनऊ के बीच एलआर लर्निंग रोड शुरू करा दिया गया है।
मैलानी-पीलीभीत के बीच दो ट्रेनों का समय बदला
गोरखपुर एक्सप्रेस का पीलीभीत तक विस्तार होने के चलते मैलानी से पीलीभीत के बीच संचालित दो ट्रेनों सहित अन्य ट्रेनों का समय भी बदल गया है। ट्रेन नंबर 55360 मैलानी-पीलीभीत अब मैलानी से सुबह पौने ग्यारह के बजाए साढ़े दस बजे, ट्रेन नंबर 55362 मैलानी से शाम 18:05 के बजाए 17:50 बजे छूटेगी। इसके अलावा 55320 पीलीभीत-बरेली अब पीलीभीत से दोपहर 13:15 के बजाए 15:55 बजे छूटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed