फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   gopashtmi

डीएम का गोआश्रय स्थल भानपुर को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

Mon, 23 Nov 2020 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
gopashtmi
गोला में गाय का पूजन करते सांसद। - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। गोपाष्टमी पर्व पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह रविवार को नकहा ब्लॉक क्षेत्र के भानपुर में संचालित गो आश्रय स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे विधि विधान से गो-पूजन कर गुड़ खिलाया। डीएम ने निर्देश दिए कि गोआश्रय स्थल भानपुर को अब और अधिक बेहतर बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गोआश्रय स्थल में गोवंश को आश्रय देने के साथ-साथ उनकी मूलभूत सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाए। उन्हें पर्याप्त मात्रा में समुचित एवं संतुलित आहार मिले। यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराया जाए। पशुपालन विभाग अस्वस्थ गोवंश की चिकित्सा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने जनपद के सभी पशुपालकों से अपील की है कि वह अपने गोवंश को छुट्टा न छोड़ें। भूमि की उर्वरा शक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पराली न जलाएं। डीएम ने आश्रय स्थल में भंडारित पशु आहार, पैदा किए जाने वाले हरे चारे की उपलब्धता, स्वयं सहायता समूह द्वारा की जाने वाली खेती की समीक्षा की। साथ ही ठंडक बढ़ने के मद्देनजर गोवंश को बचाने के लिए टाट बोरों का इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम सदर डॉ अरुण कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ टीके तिवारी, तहसीलदार उमाशंकर, बीडीओ संतोष कुमार, पूर्व ब्लाक प्रमुख जगदीश वर्मा, चिकित्सक डॉ संजीव तिवारी, डॉ प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
सीडीओ ने चार गरीब परिवारों को बांटी दुधारू गाय
महेवागंज। सीडीओ अरविंद सिंह ने तहसील सदर एवं ब्लॉक फूलबेहड़ क्षेत्र के अस्थायी गो आश्रय स्थल मकसोहा पहुंचकर गो-पूजन किया। वहीं चार गरीब परिवारों को दुधारू गाय की सुपुर्दगी दिलाई। सीडीओ ने गोशाला को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए जीवामृत, घन जीवामृत, जैविक खाद, हरा चारा के लिए अजोला औषधी गुण वाले पौधों का रोपण कराने के निर्देश दिए। पशुधन के भरण पोषण के लिए सरकारी सहायता के रूप में हर माह नौ सौ रुपये पशुपालकों के खाते में भेजने की बात कही। सीडीओ ने गोशाला संचालक और ग्राम प्रधान गुरमीत सिंह भुल्लर को पशुओं की क्षमता के हिसाब से टीनशेड बढ़ाने को कहा। सीडीओ ने फूलबेहड़ पशु चिकित्साधिकारी मनवर सेख को बीमार पशुओं की ठीक से देखभाल करने और कोताही न बरतने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने गो-सेवकों को उपहार दिए। इस मौके पर बीडीओ प्रीति तिवारी, पशु चिकित्सक इंद्रमणि त्रिपाठी, पुरोहित लवकुश, आकाश शुक्ला, ओमप्रकाश, रमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गोला: हवन और गो पूजन के साथ गोपाष्टमी महोत्सव का समापन
गोला गोकर्णनाथ। श्रीधर्मादा समिति गोशाला में चल 12 वां सप्त दिवसीय गोपाष्टमी महोत्सव हवन और गो पूजन के साथ समाप्त हो गया। इस दौरान गो सेवकों को सम्मानित भी किया गया।
रविवार को गोपाष्टमी महोत्सव के समापन पर स्वामी दयानंद बाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अवधेश मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गो सेवकों से हवन में आहुतियां डलवाईं। भाजपा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य ठाकुर प्रसाद गंगवार की अध्यक्षता में हुए समापन समारोह में मुख्य अतिथि सांसद अजय मिश्र टेनी ने गो पूजन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि गोमाता सर्व कल्याणकारी हैं, जिसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व है। गोमाता के संरक्षण के लिए समाज को जागरूक होना चाहिए। दुर्भाग्य है कि लोग गाय का दूध तो लेना चाहते हैं लेकिन सेवा नहीं करते। गो संरक्षण के लिए भाजपा सरकार ने स्लॉटर हाउस बंद कराने का काम किया है। लखीमपुर खीरी प्रदेश का पहला जिला है जहां दो करोड़ की लागत से गायों के इलाज के लिए लखीमपुर तहसील के सामने प्रयोगशाला बनी है। सरकार द्वारा गाय पालने के लिए प्रति गाय 900 रुपये प्रतिमाह देने की व्यवस्था है। संचालन मनोज सक्सेना, सुशील वर्मा, रिशु माहेश्वरी ने किया। आयोजक विजय शुक्ला रिंकू ने आभार जताया और स्मृति चिन्ह भेंट किए।
इस मौके पर गोशाला प्रबंधक रामसेवक शुक्ल, विपिन मिश्रा, विजय माहेश्वरी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ फारूक, फारुख खान, विनोद वर्मा, सीपी श्रीवास्तव, रविंद्र कटियार, श्याम सिंह कुशवाहा, शत्रुघ्न मिश्रा आदि मौजूद रहे।
बग्घून। विकास खंड कुंभी गोला की ग्राम पंचायत सैदापुर में बने बाबा टेढे़नाथ अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल पर ब्लॉक प्रमुख रितेश सिंह भदौरिया, खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार सिंह, ग्राम प्रधान जितेंद्र बाजपेई ने गायों को हरी घास और मिठाई खिलाकर गोपाष्टमी मनाई। मुन्नी देवी गोवंश आश्रय स्थल ग्राम पंचायत बस्तौली में भी गोपाष्टमी मनाई गई।
---------
गोसेवक हुए सम्मानित
गोपाष्टमी महोत्सव के समापन पर गो सेवक संजय कुमार शुक्ल, विकास मिश्र, गुरमीत सिंह, नवल राजपूत सहित गुरुकुल पर सेवा समिति, लायंस क्लब, विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कल्याण समिति, रोटरेक्ट क्लब, सृजन फाउंडेशन, विश्व हिंदू परिषद, आर्य समाज आदि सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
---------
गो पूजन किया
जंगबहादुरगंज। विकास खंड के ग्राम पंचायत कसराबल में अस्थायी गो आश्रय स्थल में गोपाष्टमी के अवसर पर खंड विकास अधिकारी अमित सिंह की उपस्थिति में गो पूजन किया गया। इस दौरान पशुओं को माला पहनाकर हरा चारा, चना गुड़, खिलाया गया। बीडीओ अमित सिंह ने गो पालक राजू और सलामतुल्ला को माला पहना कर सम्मानित किया गया जिसमें ग्राम विकास अधिकारी सौरभ प्रकाश सिंह, ग्राम प्रधान मुंशीलाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामस्वरूप, अजीज अहमद उपस्थित रहे।

मितौली। ग्राम लल्हौआ स्थित गोआश्रय स्थल में जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह और पूर्व प्रमुख डॉ नरेंद्र सिंह ने गो माता का पूजन-माल्यार्पण किया। संरक्षित किए गए सभी पशुओं को चना और गुड़ खिलाया। इस अवसर पर गोआश्रय स्थल में गोष्ठी हुई, जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ने गोवंश की महत्ता के बारे में बताया। इस अवसर पर जिला पंचायत अभियंता अरविंद राय, अवर अभियंता मनोज वर्मा, राजेश यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed