UP: दो से छह फरवरी तक मैलानी-गोमती नगर के बीच नहीं चलेगी गोमती एक्सप्रेस, कई ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट
बुढ़वल-सीतापुर के बीच सीतापुर और सीतापुर सिटी के बीच पैच दोहरीकरण कार्य चल रहा है। इसके चलते गोमती एक्सप्रेस सहित मैलानी-लखनऊ, मैलानी-सीतापुर खंड की कई ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन किया गया है।
विस्तार
एनई रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक डालीगंज-सीतापुर पैसेंजर (05490) तीस जनवरी से छह फरवरी तक खैराबाद स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। इस दौरान यह ट्रेन हरगांव-सीतापुर के बीच निरस्त रहेगी।
इन ट्रेनों को किया गया शार्ट टर्मिनेट
मैलानी-सीतापुर पैसेंजर (05491) एक से छह फरवरी तक हरगांव स्टेशन पर यात्रा खत्म करेगी और हरगांव-सीतापुर के बीच निरस्त रहेगी। लखनऊ-शाहगढ़ पैसेंजर (05086) दो से छह फरवरी तक खैराबाद में यात्रा समाप्त करेगी और खैराबाद-शाहगढ़ के बीच निरस्त रहेगी। डालीगंज-मैलानी पैसेंजर (05088) दो से पांच फरवरी तक खैराबाद में यात्रा समाप्त करेगी और खैराबाद-मैलानी के बीच निरस्त रहेगी।
शाहगढ़-डालीगंज पैसेंजर (05493) तीन से छह फरवरी तक हरगांव स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी और हरगांव से मैलानी के बीच चलेगी। यह ट्रेन हरगांव-सीतापुर के बीच निरस्त रहेगी। यह ट्रेन शाहगढ़-मैलानी और हरगांव-डालीगंज के बीच निरस्त रहेगी। गोरखपुर-मैलानी गोमती एक्सप्रेस (15009) एक से पांच फरवरी तक गोमतीनगर में यात्रा समाप्त करेगी और गोमतीनगर-मैलानी के बीच निरस्त रहेगी।
Bareilly: 'आपकी कार से तेल टपक रहा है' ये कहकर कारोबारी का भटकाया ध्यान, गाड़ी से रुपयों से भरा बैग उड़ाया
सीतापुर-मैलानी पैसेंजर (05492) एक से छह फरवरी तक हरगांव-मैलानी के बीच संचालित होगी और सीतापुर-हरगांव के बीच निरस्त रहेगी। मैलानी-डालीगंज पैसेंजर (05085) दो से छह फरवरी तक खैराबाद से चलेगी और मैलानी-खैराबाद के बीच निरस्त रहेगी। मैलानी-डालीगंज पैसेंजर (05087) तीन से छह फरवरी तक खैराबाद से चलेगी और मैलानी-खैराबाद के बीच निरस्त रहेगी।