फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thieves stole a bag full of money from the car of shoe businessman in Bareilly

Bareilly: 'आपकी कार से तेल टपक रहा है' ये कहकर कारोबारी का भटकाया ध्यान, गाड़ी से रुपयों से भरा बैग उड़ाया

Tue, 16 Jan 2024 10:08 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 16 Jan 2024 10:08 AM IST
सार

बरेली में टप्पेबाजी करने वालों का गैंग सक्रिय है। सोमवार को इस गैंग ने आगरा के जूता कारोबारी की कार से पांच लाख रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Thieves stole a bag full of money from the car of shoe businessman in Bareilly
कार के आगे चलता टप्पेबाजी गैंग का लड़का - फोटो : cctv

विस्तार

बरेली में बकाया वसूली को आए आगरा के जूता कारोबारी से प्रेमनगर इलाके में बीच चौराहे पांच लाख रुपये की टप्पेबाजी कर ली गई। कारोबारी की कार से तेल टपकना बताकर उनका ध्यान भटकाया गया और लड़के कार से बैग उड़ा ले गए। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी और इलाके में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सुराग नहीं मिल सका।

विज्ञापन


आगरा निवासी अशोक मिद्दा जूता व्यापारी हैं। शहर के कई जूता व्यापारी उनकी फैक्टरी के बने जूते यहां मंगाते हैं। बकाया की वसूली के लिए अशोक हर महीने बरेली आते हैं। अशोक के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह प्रेमनगर में धोबी चौराहे के पास कुमार फुटवियर पर पहुंचे। वहां से नकदी और चेक लेकर कार में पीछे की सीट पर बैठे। 
विज्ञापन


चालक आगरा निवासी उमेश ने कार आगे बढ़ाई तो करीब 15 साल का लड़का उनके पास आया और कहा कि उनकी कार के रेडिएटर से तेल टपक रहा है। उसे नजरअंदाज कर चालक ने कार करीब दस कदम आगे बढ़ाई तो फिर एक युवक ने उन्हें कार रोकने का इशारा किया और कहा कि तेल लीक हो रहा है। इस पर उन्हें लगा कि कुछ गड़बड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने बोनट पर डाला था तेल 
अशोक और चालक दोनों कार से उतरकर कार के बोनट की ओर आगे गए। किसी ने बोनट पर तेल डाल दिया था। दोनों इसे देखने लगे, तभी इन्हीं में से एक लड़का कार की पिछली सीट पर रखा बैग लेकर भाग गया। जब तक वह कुछ समझ पाते, लड़का आंखों से ओझल हो चुका था। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों की मदद से पुलिस को सूचना दी। सीओ प्रथम संदीप कुमार सिंह व प्रेमनगर इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी वहां आ गए।

सीओ प्रथम संदीप कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से काफी मदद मिली है। दो लड़कों के चेहरे काफी हद तक पहचान में आ रहे हैं। जल्दी ही इनका पता लगाकर घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। 

चार-पांच लड़कों के गैंग ने की घटना
सीओ ने आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इनमें लड़के भले ही दो नजर आए, पर जिस तरह घटना की गई, उससे लग रहा था कि करीब चार से पांच लड़कों का गिरोह रहा होगा। लड़के आसपास के इलाके की बस्ती के होने के भी आसार हैं। पुलिस की टीमें इन बस्तियों में दबिश दे रही हैं।

कारोबारी आगरा रवाना
घटना के कुछ समय बाद ही कारोबारी अशोक मिद्दा आगरा रवाना हो गए। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि बैग में पांच लाख रुपयों के अलावा कुछ चेक व कारोबार से संबंधित अन्य कागजात थे। कहा कि बरेली अक्सर आते रहते हैं, पर ऐसी घटना पहली बार हुई है। व्यापारी नेता विशाल मल्होत्रा आदि ने सीओ से जल्दी खुलासा करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed