फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gomti Express will not run between Mailani-Gomti Nagar from 2nd to 6th February

UP: दो से छह फरवरी तक मैलानी-गोमती नगर के बीच नहीं चलेगी गोमती एक्सप्रेस, कई ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट

Tue, 16 Jan 2024 06:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Jan 2024 06:05 PM IST
सार

बुढ़वल-सीतापुर के बीच सीतापुर और सीतापुर सिटी के बीच पैच दोहरीकरण कार्य चल रहा है। इसके चलते गोमती एक्सप्रेस सहित मैलानी-लखनऊ, मैलानी-सीतापुर खंड की कई ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन किया गया है। 

विज्ञापन
Gomti Express will not run between Mailani-Gomti Nagar from 2nd to 6th February
मैलानी जंक्शन

विस्तार

बुढ़वल-सीतापुर के बीच सीतापुर और सीतापुर सिटी के बीच पैच दोहरीकरण कार्य के चलते नॉन इंटरलॉक, प्री नॉन इंटरलॉक कार्य और छह फरवरी को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) के निरीक्षण के कारण गोमती एक्सप्रेस सहित मैलानी-लखनऊ, मैलानी-सीतापुर खंड की कई ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन किया गया है।
विज्ञापन


एनई रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक डालीगंज-सीतापुर पैसेंजर (05490) तीस जनवरी से छह फरवरी तक खैराबाद स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। इस दौरान यह ट्रेन हरगांव-सीतापुर के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


इन ट्रेनों को किया गया शार्ट टर्मिनेट 
मैलानी-सीतापुर पैसेंजर (05491) एक से छह फरवरी तक हरगांव स्टेशन पर यात्रा खत्म करेगी और हरगांव-सीतापुर के बीच निरस्त रहेगी। लखनऊ-शाहगढ़ पैसेंजर (05086) दो से छह फरवरी तक खैराबाद में यात्रा समाप्त करेगी और खैराबाद-शाहगढ़ के बीच निरस्त रहेगी। डालीगंज-मैलानी पैसेंजर (05088) दो से पांच फरवरी तक खैराबाद में यात्रा समाप्त करेगी और खैराबाद-मैलानी के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहगढ़-डालीगंज पैसेंजर (05493) तीन से छह फरवरी तक हरगांव स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी और हरगांव से मैलानी के बीच चलेगी। यह ट्रेन हरगांव-सीतापुर के बीच निरस्त रहेगी। यह ट्रेन शाहगढ़-मैलानी और हरगांव-डालीगंज के बीच निरस्त रहेगी। गोरखपुर-मैलानी गोमती एक्सप्रेस (15009) एक से पांच फरवरी तक गोमतीनगर में यात्रा समाप्त करेगी और गोमतीनगर-मैलानी के बीच निरस्त रहेगी।

Bareilly: 'आपकी कार से तेल टपक रहा है' ये कहकर कारोबारी का भटकाया ध्यान, गाड़ी से रुपयों से भरा बैग उड़ाया

सीतापुर-मैलानी पैसेंजर (05492) एक से छह फरवरी तक हरगांव-मैलानी के बीच संचालित होगी और सीतापुर-हरगांव के बीच निरस्त रहेगी। मैलानी-डालीगंज पैसेंजर (05085) दो से छह फरवरी तक खैराबाद से चलेगी और मैलानी-खैराबाद के बीच निरस्त रहेगी। मैलानी-डालीगंज पैसेंजर (05087) तीन से छह फरवरी तक खैराबाद से चलेगी और मैलानी-खैराबाद के बीच निरस्त रहेगी।

डालीगंज-मैलानी पैसेंजर (05494) दो से छह फरवरी तक हरगांव से चलाई जाएगी और डालीगंज-हरगांव के बीच निरस्त रहेगी। मैलानी-गोरखपुर गोमती एक्सप्रेस (15010) दो से छह फरवरी तक गोमतीनगर स्टेशन से चलेगी और मैलानी-गोमतीनगर के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed