{"_id":"8c99ba49d74b06061c1cce8370d18b90","slug":"golmaal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ कॉलेजों के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ कॉलेजों के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पर संकट
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 04 Jan 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत वर्ष 2014-15 में विद्यार्थियों
विज्ञापन
को ऑनलाइन आवेदन करना था, जिसके बाद डीआईओएस को डेटा फारवर्ड करना था। इस
प्रक्रिया में नौ कॉलेजों के विद्यार्थियों का डेटा जिला समाज कल्याण विभाग
को नहीं मिल सका है, जबकि समय सीमा समाप्त होने के बाद फारवर्डिंग डेटा को
डिजीटल लॉक किया जा चुका है। अब डीआईओएस ने डिजीटल लॉक खोलने की मांग की
है।
शहर के वाईडी डिग्री कॉलेज, अनंतराम इंटर कॉलेज लखीमपुर, नालंदा पब्लिक शिक्षा निकेतन बनकागांव, मूलाराम स्मारक महाविद्यालय भीखमपुर, केशव कमला महाविद्यालय महरिया, डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय मुरादनगर, उस्मानी डिग्री कॉलेज महेवागंज, राजकीय महाविद्यालय पलिया और सीजीएन पीजी कॉलेज गोला गोकर्णनाथ के हजारों विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलने में विभागीय उदासीनता परेशानी का सबब बन सकती है।
इन विद्यालयों का डेटा एनआईसी की वेबसाइट में डीआईओएस द्वारा फारवर्ड नहीं किया गया है। जबकि 31 दिसंबर 2014 को आनलाइन डेटा को डिजीटल लाक किया जा चुका है। ऐसे में डीआईओएस अशोक कुमार के सामने मुश्किलें बढ़ गई हैं। तो वहीं हजारों विद्यालयों की छात्रवृत्ति पर संकट के बादल छा गए हैं।
000
अंतिम तिथि बीत जाने के बाद संबंधित विभाग ने पत्र के माध्यम से जानकारी दी थी। प्रकरण से डीएम को अवगत कराया गया है। अब निदेशालय से मिले निर्देशों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
- रणजीत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी