फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gola MLA said - now report will be filed today at ten o'clock

गोला विधायक बोले- अब आज दस बजे करवाएंगे रिपोर्ट दर्ज

Sun, 05 Dec 2021 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Gola MLA said - now report will be filed today at ten o'clock
किसान आंदोलन के चलते गोला मिल में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
पहले शनिवार को कही थी एफआईआर दर्ज करवाने की बात
विज्ञापन

पलिया विधायक बोले- सरकार से गुहार किसानों का भुगतान हो
गोला गोकर्णनाथ। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर विधानसभा 139 से विधायक अरविंद गिरी शनिवार को मिल मालिक पर एफआईआर दर्ज नहीं करवा सके। उन्होंने कहा कि अब वह रविवार सुबह दस बजे मिल प्रबंधन और मिल मालिक पर एफआईआर दर्ज करवाएंगे। उधर, पलिया विधायक का कहना है कि वह अब भी अपनी मांग पर कायम हैं। सरकार को किसानों का भुगतान करना चाहिए। इसके लिए उन्होंने सीएम से गुहार भी लगाई थी।
विधायक अरविंद गिरी ने बताया कि गन्ना किसानों का भुगतान न होना अत्यंत दुखद है। मिल मालिक एवं मिल प्रबंधन के खिलाफ गोला कोतवाली में रिपोर्ट लिखाने के साथ 20 दिसंबर तक पूर्ण भुगतान सुनिश्चित न किया गया तो गोला विधानसभा क्षेत्र का समस्त गन्ना किसान गुलरिया और कुंभी मिल ले जाएंगे। इसे खरीदने व भुगतान सुनिश्चित करने का दायित्व तहसील और जिला प्रशासन का होगा। किंतु अब बजाज शुगर मिल को बिना भुगतान के गन्ना नहीं दिया जाएगा। रविवार की सुबह दस बजे बजाज मिल के मालिक और मिल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, शनिवार को एफआईआर नहीं दर्ज करवा पाने के तर्क में उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र में थे। देर रात ही गोला लौटे हैं। डीएम और एसपी की कार्यवाही का इंतजार करते रहे, लेकिन अब तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। इसलिये वह रविवार को रिपोर्ट दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed