प्यार, लिव-इन रिलेशन और फिर हत्या: जिस प्रेमिका के लिए घर छोड़ा, उसी ने घोंटा प्रेमी का गला
लखीमपुर खीरी में एक युवक ने प्यार के लिए घर छोड़ा, लेकिन प्रेमिका ने उसकी जान ले ली। प्रेमिका ने अपने हाथों से चार साल के रिश्ते का गला घोंट दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी जनपद के थाना फरधान क्षेत्र में गांव कोरैय्या चमरू निवासी युवक की हत्या गला घोंटकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या उसकी प्रेमिका ने की है। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गांव कोरैय्या चमरू निवासी रामचंद्र का 24 वर्षीय पुत्र अमित कुमार अंबाला में प्राइवेट नौकरी करता था। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे अंबाला से आया था। बताते हैं कि वह बिना शादी के चार साल से लिव इन रिलेशनशिप में था। प्रेमिका रिंकी भी उसके साथ आई थी। घर लौटने के कुछ देर बाद ही उसकी हत्या कर दी गई।
चार वर्ष पहले छोड़ा था घर
अमित और उसकी प्रेमिका ने चार वर्ष पहले घर छोड़ दिया था। दोनों बिना शादी किए ही पति-पत्नी की तरह रहने लगे। वक्त बीतने के साथ दोनों में विवाद होने लगे। नौबत मारपीट तक भी पहुंच गई। मृतक के पिता रामचंद्र ने बताया कि चार दिन पहले अमित और प्रेमिका के बीच अंबाला में मारपीट हुई थी।
चारपाई से बंधा मिला प्रेमी का शव: लिव इन में रहने वाली प्रेमिका पर हत्या का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया
रिंकी अंबाला में किसी राममिलन से चोरी छिपे बातें करती थी। अमित के मना करने पर प्रेमिका और राममिलन ने मारपीट की। मारपीट की सूचना पर कंपनी के मालिक ने दोनों को नौकरी से निकाल दिया। नौकरी जाने के बाद पैसे न होने पर अमित ने घर फोन करके अपने पिता से दो हजार रुपये मंगवाए थे।
एएसपी नैपाल सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक की हत्या उसकी प्रेमिका ने गला घोंटकर की है। आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि युवक शराब पीने का आदी थी। आशंका है कि शराब नशे में उसका गला घोंटा गया, फिर तकिये से मुंह दबाया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.