फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Girl not found...forces from several police stations deployed

Lakhimpur Kheri News: किशोरी का नहीं चला पता...कई थानों की फोर्स तैनात

Sun, 14 Jan 2024 03:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 03:43 PM IST
विज्ञापन
Girl not found...forces from several police stations deployed
मृतक आदिल के परिजनों से बात करती पुलिस           संवाद
ओयल। 11 दिन पहले गायब हुए युवक और किशोरी के मामले में शुक्रवार को युवक आदिल का शव नहर के साइफन से बरामद होने के बाद एनडीआरएफ की टीम अब किशोरी की तलाश में जुट गई है, लेकिन उसका पता नहीं चला। उधर, पुलिस के जल्दबाजी में कार्रवाई करने से नाराज आदिल के परिजनों ने मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखा है। कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन कई थानों की पुलिस तैनात रही। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने एएसपी को पूरे मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

दो जनवरी को जुलाहनटोला निवासी आदिल पुत्र मोइनुद्दीन और कस्बे की एक किशोरी के जूते, मोबाइल और आदिल का आधार शारदा की सहायक नहर के साइफन के पास मिला था। पुलिस ने दो दिन तक नहर में दोनों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, किशोरी की मां ने आदिल के खिलाफ केस दर्ज कराया तो पुलिस ने जांच की दिशा ही बदल दी। नहर में तलाशने के बजाय आदिल के परिजनों से पूछताछ की जाने लगी। संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी गई। बृहस्पतिवार को पुलिस और नगर पंचायत की टीम बुलडोजर लेकर आदिल के घर पहुंच गई। अतिक्रमण की बात कहकर घर के आगे का कुछ हिस्सा ढहा दिया।
विज्ञापन

बुलडोजर की कार्रवाई के अगले ही दिन शुक्रवार की दोपहर राहगीरों ने साइफन के पास उतराए हुए शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। शिनाख्त आदिल के रूप में हुई। युवक का मिलने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे। सपा पदाधिकारियों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर पुलिस पर आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को आदिल का शव लाया गया तो कोहराम मच गया। घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह का बवाल न हो, इसके लिए कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई। पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने आदिल के परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक के परिजनों की ओर से मुकदमा दर्ज कराने को लेकर सीओ धौरहरा पीपी सिंह से बात की। सीओ ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देकर उन्हें शांत कर दिया। सीओ धौरहरा पीपी सिंह ने बताया कि आदिल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।


पत्र में आदिल की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
युवक आदिल का शव मिलने के बाद खीरी थाना और ओयल चौकी पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई के आरोप लगे हैं। मृतक आदिल की मां इसरत जहां का राज्य मानवाधिकार आयोग को भेजा गया प्रार्थना पत्र भी सामने आया है। इस पत्र में मृतक की मां ने परिजनों और रिश्तेदारों को हिरासत में लेने और प्रताड़ित किए जाने की बात कही है। दिल्ली में रहने वाले देवर को चौकी पर बिठाए जाने का आरोप भी इस पत्र में लगाया गया है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता मोहम्मद हैदर रिजवी ने भी मामले की जांच कराने की मांग की है। उधर, खुद पर गंभीर आरोप लगने के बाद पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश में जुटी है। शनिवार को कस्बे में कई थानों की पुलिस तैनात रही। देर शाम एएसपी ने पैदल मार्च भी किया।

घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। बातचीत के दौरान परिजन संतुष्ट नजर आए। पूरे मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है।
गणेश प्रसाद साहा, एसपी

मृतक आदिल के परिजनों से बात करती पुलिस           संवाद

मृतक आदिल के परिजनों से बात करती पुलिस           संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed