फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ghaghara nadi

घाघरा का कहर: गोडियनपुरवा गांव के पांच घर नदी में समाए

Tue, 21 Jul 2020 09:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
ghaghara nadi
धौरहरा। रमियाबेहड़ ब्लॉक के रामनगर बगहा के मजरा गांव गोडियनपुरवा में घाघरा नदी ने कटान तेज कर दिया है। नदी भू कटान करती गांव में पहुंच गई है। चौबीस घंटे में पांच घर नदी में समा चुके हैं, जबकि छह घर नदी की जद में आ चुके हैं, जो कभी भी नदी में समा सकते हैं।
विज्ञापन

बारिश आते ही घाघरा और शारदा नदियों की विनाश लीला शुरू हो चुकी है। शारदा नदी ने रैनी गांव में दो दिन पूर्व पांच घर उजाड़ दिए थे। वही घाघरा नदी ने रामनगर बगहा के मजरा गोडियनपुरवा में कटान तेजी से शुरू कर दिया है। पिछले वर्ष यह नदी गांव से आधा किलोमीटर दूर थी। इस वर्ष भू कटान करती गांव में पहुंच चुकी है, जिससे गोडियनपुरवा गांव निवासी अयोध्या, बचनू, श्रीलाल, सुंदर और रामनिवास के घर नदी में समा चुके हैं, जबकि रामलखन, अशर्फी, अन्नूलाल और राधेश्याम के घरों को नदी पिछले चौबीस घंटों में अपनी आगोश में ले चुकी है। करीब छह घर नदी की जद में आ चुके हैं, जो कभी भी नदी में समा सकते हैं। इन ग्रामीणों का आरोप है कि जब नदी में पानी कम था तो बाढ़ खंड विभाग बजट होने के बाद भी बचाव कार्य में लापरवाही करता रहा। अब घर नदी में समा रहे हैं तो तमाशा देख रहा है। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि कटान की सूचना मिली है। बाढ़ खंड विभाग को पत्र लिखकर बचाव कार्य में तेजी लाने को कहा है। अभी घोसियाना में कटान हो रहा था। वहां पर टीम बचाव कार्य कर रही है। यहां भी जल्द बचाव कार्य शुरू होगा। जिनके घर कटे हैं, उन्हें सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed