{"_id":"594d58b24f1c1b36328b4607","slug":"gaushala-will-be-built-for-destitute-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसहारा पशुओं के लिए बनेगी गौशाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसहारा पशुओं के लिए बनेगी गौशाला
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
गौशाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बैरिया में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बाबा रामदास का ऐलान
विधायक रामकुमार वर्मा ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया एकता का पाठ
बैरिया में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बैरिया मंदिर के बाबा रामदास ने दस एकड़ भूमि में बेसहारा पशुओं की गौशाला बनाने की घोषणा की है। विधायक रामकुमार वर्मा ने गौशाला बनवाने में क्षेत्रीय लोगों से मदद करने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकता का पाठ भी पढ़ाया। भाजपा जिला अध्यक्ष शरद बाजपेई ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।
बैठक में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बैरिया में कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही कोई भी पार्टी आगे बढ़ सकती है। इसलिए सभी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत कर पार्टी को और अधिक मजबूत करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी कर्मचारी अपनी मानसिक स्थित सुधार लें, अन्यथा उन पर भी कार्रवाई होना निश्चित है। विधायक रामकुमार वर्मा ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी अपना बोरिया बिस्तर बांध लें। उनको इस विधानसभा में रहने की जरूरत नहीं है। बैठक को अशोक चौधरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में आशुतोष मिश्रा, दयाशंकर मौर्य, देवेंद्र चतुर्वेदी, कमलेश मिश्रा मोनू, बाबा रामभूषण, दिलीप शुक्ला, सर्वजीत श्याम किशोर शुक्ला, रामप्रताप, दामोदर प्रसाद मौर्य, रामासरे यादव, कमलेश वर्मा, कृष्णानंद अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे। संचालन विनोद लोधी ने किया।
चौपाल लगाई
कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में एसडीएम अखिलेश यादव, तहसीलदार पूरन सिंह राना और पढुआ चौकी इंचार्ज विपिन यादव ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण कराया।