फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gaurav massacre revealed, murder was done on demand of borrowed money

गौरव हत्याकांड का खुलासा, उधार का रुपया मांगने पर की गई थी हत्या

Thu, 30 Jul 2020 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
Gaurav massacre revealed, murder was done on demand of borrowed money
मोहम्मदी/लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी क्षेत्र में लखा गुरुद्वारे के पास शनिवार की रात गांव शंकरपुर राजा निवासी गौरव की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने गौरव द्वारा उधार का पैसा मांगने पर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा और हत्या में प्रयोग की गई बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

गांव शंकरपुर राजा निवासी 32 वर्षीय गौरव मूल रूप से हरदोई के शाहाबाद के मोहल्ला घिघियानी का निवासी था, जो अपने मामा रामप्रकाश के यहां रहकर खेती-बाड़ी का काम देखता था। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि गौरव ने दिलावलपुर निवासी आरोपी नसीम को मुर्गी फार्म के लिए एक लाख 20 हजार रुपये उधार दिए थे, जिसमें से नसीम ने 40 हजार रुपये लौटाए थे। शेष 80 हजार रुपये के लिए गौरव बार-बार दबाव बना रहा था। उधार का रुपया न देने के लिए नसीम ने गौरव को रास्ते से हटाने की योजना बनाई, जिसमें गरदहा निवासी तमजीद को भी शामिल किया। इसके बाद आरोपी नसीम ने शनिवार को रुपये देने के बहाने गौरव को लखा गुरुद्वारे के पास बुलाया, फिर पीछे से सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों नसीम और तमजीद को बुधवार की सुबह 6:45 बजे गोमती पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों का चालान भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed