{"_id":"69ed0bf969e874c2b30fecc4","slug":"gas-pipe-leakage-causes-house-fire-woman-seriously-burnt-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-173722-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गैस पाइप लीकेज से घर में आग, महिला गंभीर झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गैस पाइप लीकेज से घर में आग, महिला गंभीर झुलसी
Sun, 26 Apr 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
मैगलगंज। रामनगर मोहल्ले में शनिवार दोपहर एलपीजी गैस सिलिंडर की पाइप में लीकेज से आग लग गई। इसमें खाना बना रही महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि उसे बचाने पहुंची उसकी तीन बेटियां भी घायल हो गईं।
रामनगर निवासी स्वर्गीय श्यामू गुप्ता की पत्नी पुष्पा गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस पाइप में लीकेज से आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में उनकी साड़ी ने आग पकड़ ली, जिससे उनके हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गए।
मां की चीख सुनकर विवाहिता पुत्री प्रिया अपनी बहनों रामा और प्रांजलि के साथ बचाने पहुंची। आग बुझाने के प्रयास में तीनों के हाथ भी झुलस गए। परिवार ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
घटना के बाद महिला को स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया गया। तीनों बेटियों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया।
बताया गया कि पुष्पा के पति श्यामू गुप्ता की मृत्यु कोरोना काल में हो चुकी है। परिवार में पांच बेटियां और एक बेटा है, जिनका पालन-पोषण पुष्पा मजदूरी कर रही थीं। इस हादसे के बाद परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।