फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   gartantra Divas

गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा

Tue, 28 Jan 2020 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
gartantra Divas
पुलिस लाइंस में हुई भव्य परेड, डीएम ने ली सलामी, देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। गणतंत्र दिवस उत्साह और उमंग से मनाया गया। सरकारी, अर्ध सरकारी, सहकारी कार्यालयों, स्कूल कॉलेजों में ध्वजारोहण हुआ। सरकारी, गैर सरकारी इमारतों पर रोशनी की गई। पुलिस लाइंस में भव्य परेड हुई। यहां मुख्य अतिथि डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी पूनम ने ध्वजारोहण करने के बाद परेड की सलामी ली। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह, विधायक सदर योगेश वर्मा, विधायक मंजू त्यागी, डीसीबी अध्यक्ष विनीत मनार एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। रेलवे स्टेशन पर यातायात निरीक्षक वीके सिंह, जीआरपी थाने में थाना प्रभारी अशोक कुमार, डीआईओएस डॉ. आरके जायसवाल, सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने अपने कार्यालय पर और सीएमएस डॉ. आरसी अग्रवाल ने जिला अस्पताल में ध्वजारोहण किया। सीएमएस ने बेहतर काम करने वाले फार्मासिस्ट विमल सिंह व सफाई इंचार्ज अखिलेश कुमार सहित अन्य स्टाफ को सम्मानित किया। सुभाष सेवा समिति की ओर से पालिकाध्यक्ष निरूपमा बाजपेई ने सुभाष पार्क में ध्वजारोहण किया। गुड़मंडी में नीरज बाजपेई, मदरसा रजविया एहसनूल मदारिस में प्रबंधक मौलाना अशफॉक ने झंडा फहराया। छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली। इस्लामिया इंटर कॉलेज में अध्यक्ष अब्दुल कयूम बेग ने ध्वजारोहण किया। अजय शांति डिग्री कॉलेज के प्रबंधक अजय पाल सिंह ने स्नातक कला एवं वाणिज्य वर्ग में पांच सर्वाधिक अंक लाने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।
पसगवां। ब्लॉक कार्यालय पर प्रभारी बीडीओ प्रदीप वर्मा, सीएचसी में अधीक्षक डॉ. गौरव खन्ना, कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह, एबीआरसी में बीईओ शमशेर सिंह राना, आरएनवीएम स्कूल में जगमोहन लाल शुक्ल, पीके कांवेंट में प्रबंधक राकेश चंद्र गुप्ता ने झंडा फहराया।
विज्ञापन

उचौलिया। युवाओं ने शिव मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली। जिसे अमरीश तिवारी एवं चौकी प्रभारी हर्षित सिंह ने रवाना किया।
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव प्रभारी राजकुमार ने ध्वजारोहण किया। 28 नवंबर की रात बैंक में घुसे बदमाशों से भिड़े सिपाही ब्रजेश तिवारी को डीएम एवं एससपी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलरायां। गांधी इंटर कॉलेज में श्यामसुंदर पांडेय, सरजू सहकारी चीनी मिल में जीएम सुशील गौड़, डीसीबी बैंक पर वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अशोक वर्मा ने ध्वजारोहण किया।
ईसानगर। पंडित बंशीधर ग्लोबल चिल्ड्रेंस एकेडमी एवं पंडित बंशीधर अवधी सम्राट शिक्षा निकेतन आदि स्कूलों में झंडा फहराया गया। प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली।
धौरहरा। तहसील में एसडीएम एस सुधाकरन, कोतवाली में कोतवाल हरिओम श्रीवास्तव, चौधरी बेचेलाल महाविद्यालय में पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी, एलीट एकेडमी सिसैया में एमडी रिंपी सेठी ने ध्वजारोहण किया।
मितौली। तहसील में एसडीएम दिग्विजय सिंह, तहसीलदार अवधेश कुमार, एसएम इंटर कॉलेज में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. नरेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। रोहन लाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में दिनेश कुमार, फेरुलाल भार्गव एवं थाना परिसर में प्रभारी अनिल कुमार सैनी ने झंडा फहराया।
पलियाकलां। तहसील में एसडीएम पूजा यादव, नगर पालिका में अध्यक्ष महमूद हुसैन खां, कोतवाली में सीओ राकेश कुमार नायक, ने ध्वजारोहण किया। संविधान की शपथ दिलाई। दुधवा पार्क में डीडी मनोज सोनकर, बीआरसी पर बीईओ ओंकार सिंह, गुरुकुल एकेडमी में मुकेश अग्रवाल, एडमांटन पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य शहनाज खान ने ध्वजारोहण किया।
निघासन। तहसील में एसडीएम ओपी गुप्ता, ब्लॉक में बीडीओ आलोक वर्मा, जिला पंचायत इंटर कॉलेज में चीनी मिल उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह, खैरहनी के आर्दश जनता स्कूल, लालपुर डिग्री कॉलेज में विधायक शशांक वर्मा, महंत शिक्षा निकेतन में पूर्व प्रधान चेतराम यादव ने ध्वजारोहण किया।
मोहम्मदी। तहसील में एसडीएम स्वाति शुक्ला, कोतवाली में सीओ और सीएचसी में अधीक्षक, नगर पालिका में चेयरमैन संदीप मेहरोत्रा ने ध्वजारोहण किया। पालिका अध्यक्ष ने समाजसेवा में जगदीश चंद गुप्ता, चिकित्सा सेवा में डॉ. विजय पाठक, नदी एवं जल संरक्षण में डॉ. आस्था खरे, चिकित्सा एवं समाज सेवा में पूर्व प्रधानाध्यापक अय्यूब खां, सरदार मोहन सिंह, पीडांत फाउंडेशन के अध्यक्ष रंजीत वर्मा को शॉल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
गोला गोकर्णनाथ। तहसील में एसडीएम अखिलेश यादव, नगर पालिका में अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी, पीएचसी में एसीएमओ डॉ. रविंद्रनाथ, ममता बाल विद्या मंदिर में अमर फतेहपुरी, रानी लक्ष्मीबाई में प्रधानाचार्य सर्वेश वर्मा, सीजीएन पीजी कॉलेज में प्रधानाचार्य नवनीत तोमर, जेके कन्या डिग्री कॉलेज में डॉ. वेदप्रकाश अग्निहोत्री, नवोदय इंटर कॉलेज में सभापति रामसहाय वर्मा, बजाज पब्लिक स्कूल में अशोक कुमार गुप्ता, शिशु मंदिर में अतुल अग्रवाल, बाबूराम बाल उद्यान, आदर्श सरस्वती ज्ञान मंदिर आदि स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कांग्रेस के सहजेंद्र दीक्षित, ज्योति प्रसाद तिवारी, पारस प्रसाद मिश्र, शुभम अग्निहोत्री, गौरव मिश्र आदि ने तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय शुक्ला रिंकू के नेतृत्व में तिरंगा बाइक रैली निकाली।
भीखमपुर। अमर शहीद राजनरायन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। शहीद के भतीजे नागेश्वर प्रसाद मिश्र, शिवगोविंद मिश्र, सचिव प्रबलदीप अवस्थी आदि ने ध्वजारोहण किया।
बरवर। कालिका प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, मदरसा मुजफर हुसैन, आदर्श इंटर कालेज, बीके चिल्ड्रेन्स एकेडमी आदि स्कूलों में ध्वजारोहण हुआ। संपूर्णानगर, महंगापुर, बरवर, सिंगाही, मझगईं, महेवागंज, गुलरिया एवं ममरी में भी ध्वजारोहण हुआ।

आरआई ने कार्यकर्ताओं को उठाया, तो उठ गए जिलाध्यक्ष और विधायक
लखीमपुर खीरी। गणतंत्र दिवस समारोह देखने पहुंचे कुछ भाजपा नेता अगली पंक्ति के सोफे पर बैठ गए। इन्हें आरआई जगदीश अग्रवाल ने दूसरी जगह बैठने को कहकर उठा दिया। इससे नाराज भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह और सदर विधायक योगेश वर्मा कार्यक्रम छोड़कर चले गए। इससे अधिकारियों के हाथपांव फूल गए। एक अधिकारी के मनाने पर यह लोग लौटे। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह का कहना है कि सीनियर कार्यकर्ताओं को सोफे से उठाना गलत था। कार्यकर्ताओं के सम्मान से समझौता नहीं होगा।

भाजपा नगर कार्यालय पर रात में लगा रहा तिरंगा
लखीपमुर खीरी। भाजपा नगर कार्यालय पर गणतंत्र दिवस के दिन ध्वजारोहण करने के बाद भाजपा नेता ध्वज को उतारना भूल गए। रविवार रात नगर कार्यालय पर ध्वज फहराने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस मामले में जिलाध्यक्ष सुनील सिंह का कहना है कि रात तक झंडा फहरने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो यह कार्यकर्ताओं का गैर जिम्मेदराना रवैया है। नगर अध्यक्ष से जवाब तलब होगा।


साइकिल रेस के विजेता रहे अंकित और तरन्नुम
गणतंत्र दिवस पर साइकिल रेस प्रतियोगिता हुई। एआरएम एसपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शुभांरभ किया। कैमहरा से मनिकापुर तिराहे तक प्रतियोगिता में बालक वर्ग से अंकित कुमार प्रथम, अमित कुमार द्वितीय, राम किशोर तृतीय और गौरव, संजय, हिमांशु सांत्वना पुरस्कार विजेता रहे। बालिका वर्ग में तरन्नुम प्रथम, वंदना द्वितीय, पल्लवी तृतीय और निशां, सोनिया, मानसी सांत्वना पुरस्कार विजेता बनी। एआरएम एवं जिला क्रीड़ाधिकारी सुनील भारती ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed