फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The case of the young man killed in the accident just ahead, denied burial

हादसे में युवक की मौत का मामला गर्माया, अंत्येष्टि से इनकार किया

Sat, 08 Oct 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मितौली/हैरमखेड़ा (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो मितौली/हैरमखेड़ा (लखीमपुर खीरी)। Updated Sat, 08 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
मां ने माले नेता और उनके तीन साथियों पर लगाया कार से बाइक में टक्कर मारने का आरोप
विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन पर की अंत्येष्टि, चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने लिखा तस्करा

रोडवेज बस की टक्कर से घायल हुए गांव अव्वासपुर निवासी दो सगे भाइयों में से एक युवक की मौत क ी मामला शनिवार को गर्मा गया। मृतक की मां ने माले नेता और उनके तीन साथियों पर चार पहिया वाहन से सड़क किनारे खड़े पुत्रों की बाइक में टक्कर मारने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चार पहिया वाहन से टक्कर लगने के बाद बाइक रोडवेज बस से भिड़ी थी। परिवार वालों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। सूचना पर सीओ के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम ने परिवार वालों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिस पर परिवार वालों ने अंत्येष्टि की। उधर पुलिस ने एसडीएम के आदेश पर माले नेता समेत तीन के खिलाफ जीडी में तस्करा डाला है। 
गुरुवार को नेशनल हाइवे 24 पर गांव रहजानियां के पास रोडवेज बस की चपेट में आकर गांव अव्वासपुर निवासी धीरज और कमल घायल हो गए थे, जिसमें कमल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया। शव पोस्टमार्टम के बाद जब गांव पहुंचा तो भारतीय किसान यूनियन मार्क्सवादी के जिला अध्यक्ष श्याम शुक्ला पहुंच गए। इसके बाद परिवार वालों ने माले नेता क्रांति कुमार सिंह पर जानबूझकर चार पहिया वाहन से बाइक में टक्कर मारने का आरोप लगाया। परिवार वालों का कहना है चार पहिया वाहन की टक्कर के बाद बाइक सामने से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गई, जिससे कमल की जान चली गई और धीरज शाहजहांपुर के अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। माले नेता और उनके साथियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार रोक दिया। सूचना पर एसडीएम मितौली मंशाराम वर्मा, सीओ निष्ठा उपाध्याय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने परिवार वालों को समझाया बुझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन पर परिवार के लोग माने और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर पुलिस ने माले नेता समेत तीन लोगों के खिलाफ जीडी में तस्करा डाला है। इंस्पेक्टर गुलाब शंकर पांडेय ने बताया कि रोडवेज बस चालक के खिलाफ हादसे की पहले ही रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। इसलिए माले नेता समेत तीन के खिलाफ तस्करा लिखा गया है। जांच में जो सही होगा, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तस्करा निरस्त न हुआ तो आज भाकपा माले घेरेगी थाना
भाकपा माले नेता और आखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष क्रांतिकुमार सिंह के खिलाफ तस्करा डाले जाने से कार्यकर्ताओं में रोष है। कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर केंद्रीय कमेटी सदस्य कृष्णा अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक की। कृष्णा अधिकारी ने कहा कि भाकपा माले की लड़ाई का नेतृत्व करने वाले क्रांति कुमार सिंह को साजिश के तहत फंसाया गया है। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि तस्करा निरस्त न किया गया तो माले कार्यकर्ता नौ अक्तूबर को थाना मैगलगंज को घेरेंगे। बैठक में सुरेंद्र कुमार, रंजीत सिंह, राज श्री, अनीता, अजय, शारदा सहित तमाम लोग शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed