{"_id":"5fc3f7708ebc3e9bec483876","slug":"ganga-snaan-lakhimpur-news-bly428544555","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा पर कोरोना का ग्रहण: नदियों किनारे नहीं लगेंगे मेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा पर कोरोना का ग्रहण: नदियों किनारे नहीं लगेंगे मेले
विज्ञापन
गोमती नदी घाट। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। सोमवार को गंगा स्नान और श्री गुरुनानक जयंती है। गंगा स्नान पर लोग पवित्र नदियों में स्नान कर हवन, पूजन करते हैं। धार्मिक स्थलों पर एक दिवसीय मेले लगते हैं। श्री गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारों में सबद कीर्तन के साथ शोभायात्रा निकलती है। इसके बाद अटूट लंगर होता है। मगर, इस बार कोरोना संक्रमण ने सामूहिक आयोजनों पर ग्रहण लगा रखा है। ऐसे में न तो गंगा स्नान के दिन पवित्र नदियों के किनारे मेले लगेंगे और न ही अन्य प्रकार के धार्मिक आयोजन होंगे। शासन ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए स्नान करने की छूट दी है।
......
यहां नही लगेंगे मेले
ईसानगर का ठुठवा मेला
गोला का पूर्णिमा मेला
मोहम्मदी के मियांपुर का मेला
.....
नहीं निकलेगी शोभायात्रा
हाथीपुर स्थित गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा के रागी भाई अनूप सिंह ने बताया कि कोरोना काल में इस बार श्रीगुरुनानक जयंती सादगी के साथ मनाई जाएगी। सोमवार को गुरुद्वारा में भजन कीर्तन होगा। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अटूट लंगर चलेगा। मगर, शोभायात्रा नहीं निकलेगी।
..........
पालिका ने मुकम्मल कराई घाट पर व्यवस्थाएं
पलियाकलां। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर शारदा नदी में श्रद्धालुओं के स्नान आदि के लिए नगर पालिका प्रशासन ने घाटों एवं उसके रास्तों की साफ-सफाई कराई है। इसी के साथ मोबाइल शौचालय, पानी टैंकर की व्यवस्था भी की है। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए कोविड-19 के नियमों का जागरूकता संदेश प्रसारित होगा। सुरक्षा के तहत घाट पर बैरिकेडिंग कराई गई है। नाव और गोताखोर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
.......
मियांपुर के इमलियाघाट पर नहीं लगेगा मेला
मोहम्मदी के मियांपुर स्थित इमलिया घाट पर हर साल गंगा स्नान के अवसर पर एक दिवसीय मेला लगता था। मेले के लिए दुकानदार एक दिन पहले ही दुकानें लगाना शुरू कर देते थे। इससे गोमती नदी के किनारे एक दिन पहले ही सैकड़ों लोगों का मजमा लग जाता था। मगर, कोरोना काल में मेले की अनुमति न मिलने से इमलिया घाट पर सन्नाटा पसरा है।
.....
एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर मेले के लिए अनुमति मांगी थी, लेकिन कोरोना के कारण अनुमति न मिलने से इस बार मेला नहीं लगेगा। श्रद्धालु नदी में स्नान कर मंदिर में पूजन कर सकेंगे।
-राजू दीक्षित, मेला आयोजन समिति इमलिया घाट
--------------------
कार्तिक पूर्णिमा पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्नान पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। हां, घाटों पर होने वाले मेलों पर जरूर रोक है। गुरुपर्व पर इस बार शोभा यात्रा, लंगर और भीड़भाड़ वाले आयोजनों पर रोक लगाई गई है। वहीं स्नान के लिए शारदा बैराज, मितौली और ईसानगर के ठुठवा जैसे संवेदनशील घाटों पर तैराक और नाव की व्यवस्था व बेरिकेडिंग की गई है।
-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम