फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gang rape of a minor girl returning home from school youth dragged into field after cycle was damaged

लखीमपुर खीरी: स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, साइकिल खराब होने पर खेत में खींच ले गए युवक

Sun, 14 Nov 2021 06:16 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 14 Nov 2021 06:16 PM IST
सार

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। खीरी थाना प्रभारी राघव सिंह ने बताया कि नाबालिग पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Gang rape of a minor girl returning home from school youth dragged into field after cycle was damaged
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखीमपुर खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीया छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय छात्रा स्कूल से अपने घर वापस जा रही थी। रास्ते में उसकी साइकिल खराब हो गई। गांव के बाहर खेत के पास छात्रा को अकेला देख कर दो युवक उसे जबरदस्ती पकड़कर खेत में खींच ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह युवकों के चंगुल से छूटकर छात्रा अपने घर पहुंची और घरवालों को आपबीती सुनाई। 
विज्ञापन


छात्रा ने तहरीर देकर दो आरोपियों नसीम और शकील के खिलाफ खीरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। खीरी थाना प्रभारी राघव सिंह ने बताया कि नाबालिग पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नाबालिग ने तहरीर देकर एक व्यक्ति को नामजद करते हुए आरोप लगाया है कि उसके साथ बुरा काम किया गया है। इसमें उसके साथ एक सहयोगी भी था। सूचना पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। जबकि, नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा गया है। - अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed