फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   GAIL India will build oxygen plant in the district hospital itself

गेल इंडिया जिला अस्पताल में ही बनाएगी ऑक्सीजन प्लांट

Sun, 01 Aug 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
GAIL India will build oxygen plant in the district hospital itself
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में कार्यदायी संस्था गेल इंडिया ही ऑक्सीजन प्लांट लगाएगी। बेस तैयार करना शुरू कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था के सीनियर मैनेजर का कहना फाउंडेशन बनने भर की बस देरी है। यदि एक-दो दिन में बेस तैयार हो गया तो 15 अगस्त तक कार्य पूरा भी हो जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी लहर में कोरोना के रौद्र रूप ने जमकर तबाही मचाई। सबसे ज्यादा दिक्कत ऑक्सीजन को लेकर हुई थी। इसके लिए एक-एक सिलिंडर को लेकर मारामारी मच गई। नौबत यहां तक आ गई कि वार्डों में भर्ती कई-कई मरीजों को एक ही सिलिंडर से ऑक्सीजन देनी पड़ गई थी। इस तरह की आपाधापी को देखकर सदर विधायक योगेश वर्मा ने अपनी निधि से जिला अस्पताल में प्लांट लगाने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन

उधर, पीएम केयर फंड से मोतीपुर स्थित 200 बेड के महिला एवं शिशु कल्याण अस्पताल और जिला अस्पताल में प्लांट लगाने की मंजूरी मिली। गेल इंडिया की ओर से ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की सूचना से विधायक निधि से लगने वाले प्लांट को सीएचसी नकहा ट्रांसफर कर दिया। मगर, वहां प्लांट लगने में एक पेेंच यह फंस गया कि जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज का अस्पताल परिसर बनना है, जिसमें में प्लांट लगना प्रस्तावित है। इसको देखते हुए अधिकारियों ने गेल इंडिया की ओर से लगने वाले प्लांट को दूसरे जनपद में ट्रांसफर कर दिया। इससे जिला अस्पताल में प्लांट निर्माण पर फिर से ग्रहण लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर, अमर उजाला में तीसरी लहर की संभावना और जिला एवं 200 बेड के महिला एवं शिशु कल्याण अस्पताल में ऑक्सीन प्लांट का न होने की खबर प्रकाशित होने के बाद गेल इंडिया ने जिला अस्पताल में ही प्लांट निर्माण का निर्णय लिया है, जिसकी कवायद भी शुरू हो गई है।
गेल इंडिया जिला अस्पताल में ही ऑक्सीजन प्लांट लगाएगी। इसके लिए बेस तैयार कराया जा रहा है। 10 अगस्त तक प्लांट बनकर तैयार होने की उम्मीद है। - डॉ. आरसी अग्रवाल सीएमएस जिला अस्पताल
ऑक्सीजन प्लांट के लिए बस अस्पताल में बेस बनने भर की देरी है। जिस दिन यह बनकर तैयार हो गया, उसके दूसरे ही दिन प्लांट लगा दिया जाएगा। - एसके बाजपेई, सीनियर मैनेजर गेल इंडिया

अगस्त में ऑक्सीजन प्लांट का कार्य पूर्ण होने की उम्मीद
गोला गोकर्णनाथ। सीएचसी के निर्माणाधीन कोविड-19 सेंटर का शनिवार को निरीक्षण कर एसडीएम ने अगस्त माह में ऑक्सीजन प्लांट का कार्य पूर्ण होने की उम्मीद जताई। डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि कोविड-19 सेंटर में छह-छह बेड के पांच वार्ड तैयार हो गए हैं। ऑक्सीजन प्लांट का फाउंडेशन तैयार हो चुका है। वार्डों में ऑक्सीजन पाइप लाइन के साथ बिजली फिटिंग का कार्य हो चुका है। पावर सप्लाई के लिए जेनरेटर मिल चुका है, ऑक्सीजन के पांच कंसंट्रेटर उपलब्ध हो चुके हैं और पांच और आने हैं। एसडीएम अखिलेश यादव ने बताया कि उम्मीद है कि अगस्त माह में ऑक्सीजन प्लांट पूरा हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed