{"_id":"62698de72274d752e10aa7e8","slug":"fsda-caught-consignment-of-contaminated-sweets-going-from-meerut-to-gonda-lakhimpur-news-bly4828960105","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएसडीए ने मेरठ से गोंडा जा रही दूषित मिठाई की खेप पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएसडीए ने मेरठ से गोंडा जा रही दूषित मिठाई की खेप पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। एफएसडीए (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन) की टीम ने बुधवार की सुबह मेरठ से गोंडा जा रही पिकअप को जांच के लिए रोका तो उसमें दूषित मिठाई बरामद हुई। करीब 250 किलोग्राम छेना रसगुल्ले बरामद हुए, इनमें मक्खियां पड़ी थीं और बदबू आ रही थी। टीम ने मिठाई का नमूना भरने के बाद दूषित मिठाई को मौके पर नष्ट करा दिया है।
सहायक आयुक्त खाद्य कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर फन माल के पास खाद्य सुरक्षा अधिकारी आदित्य वर्मा व प्रीती वर्मा ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप को रोका। इसमें 25 डिब्बों में छेने की मिठाई भरी थी। जांच की गई तो उसमें बदबू आ रही थी और मरी मक्खियां पड़ी थीं।
पिकअप पर मिठाई लेकर जा रहा मोहसिन निवासी मेरठ से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह इस मिठाई को मेरठ से लेकर गोंडा जा रहा था। बताते हैं कि मेरठ से दूषित व सस्ती मिठाई की सप्लाई पूर्वांचल के जिलों में भेजी जाती है। हालांकि यह पहली बार पकड़ी गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दूषित मिठाई का नमूना भरकर जांच के लिए लैब भेजा है और दूषित मिठाई को मौके पर ही नष्ट कराया गया।