फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   From today polling personnel will cast their vote by postal ballot

आज से मतदान कर्मी डालेगें पोस्टल बैलट से वोट

Thu, 10 Feb 2022 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
From today polling personnel will cast their vote by postal ballot
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव के तहत मतदान कर्मी पोस्टल बैलट से वोट डालेंगे। मतदान कर्मी 18 फरवरी तक धर्मसभा इंटर कॉलेज में पोस्टल बैलेट डाल सकेंगे। इसकी सूचना राजनीतिक दलों को भी दे दी गई है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि डीएस कॉलेज में गुरुवार से पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कार्मी वोट डाल सकेंगे।
विज्ञापन

इसको लेकर बुधवार को इसके बारे में प्रशिक्षण भी दिया गया। इसमें प्रभारी अधिकारी (पोस्टल बैलट) जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने पोस्टल बैलेट प्रक्रिया में लगाए जाने वाले कार्मिकों को जानकारी दी गई। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी वीरपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

व्यय प्रेक्षक ने देखा एमसीएमसी का कामकाज
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुुनाव के लिए नामित व्यय प्रेक्षक डीलीबन-ए ने कलक्ट्रेट स्थित जिला सूचना कार्यालय में स्थापित मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति (एमसीएमसी कमेटी) का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। व्यय प्रेक्षक के सवाल पर प्रभारी अधिकारी एमसीएमसी रेनू ने बताया कि न्यूज चैनलों की निगरानी के लिए तीन टीवी सेट लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज चैनलों के पर्यवेक्षण के लिए शिफ्टों में ड्यूटी लगाई है। निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षण कक्ष में सभी टीवी सेट क्रियाशील मिले व उनके प्रवचन के लिए लगे अधिकारी कर्मचारी मौके पर मौजूद मिले। अपर जिला सूचना अधिकारी विपिन कुमार, सहायक प्रभारी अधिकारी उपनिदेशक रेशम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed