{"_id":"6a0f48942bba0388530bb940","slug":"from-today-it-will-be-easy-for-the-people-of-magalganj-to-travel-to-delhi-gorakhpur-and-bihar-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-175629-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मैगलगंज वालों के लिए आज से दिल्ली गोरखपुर व बिहार जाना होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मैगलगंज वालों के लिए आज से दिल्ली गोरखपुर व बिहार जाना होगा आसान
Thu, 21 May 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 21 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
मैलानी। जिले के मैगलगंज क्षेत्र के लोगों के लिए शुक्रवार से दिल्ली, गोरखपुर और बिहार के रक्सौल (नेपाल बॉर्डर) आना-जाना आसान हो जाएगा। रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस और दिल्ली-गोरखपुर-दिल्ली साप्ताहिक विशेष गाड़ियों का मैगलगंज स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव शुरू हो गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन नंबर 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस, ट्रेन नंबर 15274 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 05057 गोरखपुर-दिल्ली विशेष गाड़ी और ट्रेन नंबर 05058 दिल्ली-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का प्रायोगिक आधार पर मैगलगंज स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव मंजूर किया गया है।
इस क्रम में रक्सौल से चलने वाली ट्रेन नंबर 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस 22 मई से मैगलगंज स्टेशन पर रात 23:49 बजे पहुंचेगी और 23:51 बजे रवाना होगी। आनंद विहार टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन नंबर 15274 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस 22 मई से मैगलगंज स्टेशन पर रात 00:52 बजे पहुंचेगी और 00:54 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
गोरखपुर से 21 मई से चलने वाली ट्रेन नंबर 05057 गोरखपुर-दिल्ली विशेष गाड़ी मैगलगंज स्टेशन पर सुबह 05:48 बजे पहुंचेगी और 05:50 बजे रवाना होगी। दिल्ली से 22 मई से चलने वाली ट्रेन नंबर 05058 दिल्ली-गोरखपुर विशेष गाड़ी मैगलगंज स्टेशन पर रात 20:44 बजे पहुंचेगी और 20:46 बजे रवाना होगी। संवाद